फर्रुखाबाद

लड़कियों को ऐसे अपने वश में करता था अय्याश बाबा वीरेंद्र देव, हुआ बहुत बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

बलात्कार के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बारे में हर दिन नये राज खुलकर सामने आ रहे हैं...
2 min read
baba virendra dev dikshit hypnotize girls

फर्रुखाबाद. बलात्कार के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बारे में हर दिन नये राज खुलकर सामने आ रहे हैं। बाबा लड़कियों को खिचड़ी खिलाकर अपने वश में करता था। यह कहना है ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मा विश्व विद्यालय फर्रुखाबाद की संचालिका बीके बहन का। बता दें कि अकेले फर्रुखाबाद में ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मा विश्व विद्यालय की 4-5 शाखाएं हैं, जहां एक घण्टे का अध्यात्म ज्ञान दिया जाता है।

बीके बहन का कहना है कि वीरेंद्र देव के आश्रम में जो भी लड़की एक बार चली जाती है, वह दोबारा बाहर नहीं निकल पाती। न ही लड़की के परिजनों को उससे मिलने दिया जाता है। अध्यात्म ज्ञान के नाम पर उन्हें बंदी बनाकर रखा जाता है। उन्होंने बताया कि आश्रम के लोग लड़की को खिचड़ी या पानी में कुछ खिला देते हैं, जिसके बाद वह सभी वीरेंद्र देव दीक्षित को अपना भगवान मानने लगती हैं। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र देव के किसी भी आश्रम में लड़कियों को ज्यादा दिन नहीं ठहरने दिया जाता है।

रात में ही सारे काम करता है अय्याश बाबा
ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मा विश्व विद्यालय की संचालिका बीके बहन ने कहा कि वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में जो भी काम होते हैं वह सभी रात में ही किये जाते हैं। वीरेंद्र देव दीक्षित यदि कोई गलत काम नहीं करते हैं तो उसे दिन के उजाले से क्यों डर लगता है? सन्यासी रात में विश्राम करते हैं, लेकिन बाबा वीरेंद्र देव रात में ही सभी काम करता है।

आश्रम में बिना परमीशन रखी जाती हैं लड़कियां
बीके बहन ने बताया कि अय्याश बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के जो भी आश्रम चल रहे हैं, उनका कोई लाइसेंस नहीं है। इन आश्रमों में छोटी-छोटी लड़कियों को भी बिना परमिशन रखा जाता है। और फिर उन्हें परिजनों से भी मिलने की इजाजत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर बाबा वीरेंद्र देव के जितने भी आश्रम चल रहे हैं, उन सभी को कबूतर खाना बनाकर रखा गया है। लड़कियां बाहर न झांक पायें, इसके लिए खिड़कियों पर पर्दा लगाकर रखा जाता है।

पिछले काफी समय से वीरेंद्र देव के आध्यात्मिक विश्विद्यालय और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में डुप्लीकेसी को लेकर विवाद चलता रहा है। ऐसे में कहा तो जा रहा है कि हो सकता है बीके बहन के आरोप भी द्वेष से प्रेरित हों।

देखें वीडियो...

Updated on:
27 Dec 2017 03:08 pm
Published on:
27 Dec 2017 01:55 pm