त्योहार

Year 2022 Festival List- नए साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

HINDU PANCHANG : 2022 के पर्व व त्यौहार, यहां देखें हिंदी वार्षिक कैलेंडर

5 min read
Dec 20, 2021
hindu festival calender 2022

Year 2022 Festivals List : एक बार फिर साल बदलने जा रहा है, जिसके चलते आज से चंद दिनों बाद ही साल 2022 लग जाएगा। हिंदू पंचांग के हिसाब से सोमवार,20 दिसंबर 2021 से पौष के महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो सोमवार 17 जनवरी 2022 तक रहेगा।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके उपाध्याय के अनुसार इस अंग्रेजी नए साल 2022 की शुरुआत ही शनिवार से हो रही है, ऐसे में इस साल के राजा स्वयं शनिदेव होंगे। वहीं इस दिन यानि साल के पहले ही दिन मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। दूसरी ओर साल 2022 में हिंदुओं का नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2079 भी शनिवार के ही दिन 02 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगा।

ऐसे समझें साल 2022 में हिंदू माह













































हिंदू माह : कब से कब तक
पौष :सोमवार,20 दिसंबर 2021 से सोमवार, 17 जनवरी 2022 तक
माघ :मंगलवार, 18 जनवरी 2022 से बुधवार, 16 फरवरी 2022 तक
फाल्गुन :बृहस्पतिवार, 17 फरवरी 2022 से शुक्रवार, 18 मार्च 2022 तक
चैत्र :शनिवार, 19 मार्च 2022 से शनिवार, 16 अप्रैल 2022 तक
बैशाख :रविवार, 17 अप्रैल 2022 से सोमवार, 16 मई 2022 तक
ज्येष्ठ :मंगलवार, 17 मई 2022 से मंगलवार 14 जून 2022 तक
आषाढ़ :बुधवार, 15 जून 2022 से बुधवार, 13 जुलाई 2022 तक
श्रावण :बृहस्पतिवार, 14 जुलाई 2022 से शुक्रवार,12 अगस्त 2022 तक
भाद्रपद :शनिवार, 13 अगस्त 2022 से शनिवार, 10 सितंबर 2022 तक
















आश्विन :रविवार 11 सितंबर 2022 से रविवार, 9 अक्टूबर 2022 तक
कार्तिक :सोमवार 10 अक्टूबर 2022 से मंगलवार, 8 नवंबर 2022 तक
मार्गशीर्ष :बुधवार 09 नवंबर 2022 से बृहस्पतिवार, 08 दिसंबर 2022 तक







पौष : शुक्रवार 09 दिसंबर 2022 से...

जनवरी 2022 के व्रत-त्यौहार

01 शनिवार : मासिक शिवरात्रि
02 रविवार : पौष अमावस्या
13 गुरुवार : पौष पुत्रदा एकादशी
14 शुक्रवार : पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
15 शनिवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 सोमवार : पौष पूर्णिमा व्रत
21 शुक्रवार : संकष्टी चतुर्थी
28 शुक्रवार : षटतिला एकादशी
30 रविवार : मासिक शिवरात्रि

फरवरी 2022 के व्रत-त्यौहार

01 मंगलवार : माघ अमावस्या
05 शनिवार : बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
12 शनिवार : जया एकादशी
13 रविवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल), कुम्भ संक्रांति
16 बुधवार : माघ पूर्णिमा व्रत
20 रविवार : संकष्टी चतुर्थी
27 रविवार : विजया एकादशी
28 सोमवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)

मार्च 2022 के व्रत-त्यौहार

01 मंगलवार : महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
02 बुधवार : फाल्गुन अमावस्या
14 सोमवार : आमलकी एकादशी
15 मंगलवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल), मीन संक्रांति
17 गुरुवार : होलिका दहन
18 शुक्रवार : होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
21 सोमवार : संकष्टी चतुर्थी
28 सोमवार : पापमोचिनी एकादशी
29 मंगलवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 बुधवार : मासिक शिवरात्रि

अप्रैल 2022 के व्रत-त्यौहार

01 शुक्रवार : चैत्र अमावस्या
02 शनिवार : चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा (हिंदू नवसंवत्सर 2079 प्रारंभ)
03 रविवार : चेटी चंड
10 रविवार : राम नवमी
11 सोमवार : चैत्र नवरात्रि पारणा
12 मंगलवार : कामदा एकादशी
14 गुरुवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल), मेष संक्रांति
16 शनिवार : हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
19 मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
26 मंगलवार : वरुथिनी एकादशी
28 गुरुवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 शुक्रवार : मासिक शिवरात्रि
30 शनिवार : वैशाख अमावस्या

मई 2022 के व्रत-त्यौहार

03 मंगलवार : अक्षय तृतीया
12 गुरुवार : मोहिनी एकादशी
13 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 रविवार : वृषभ संक्रांति
16 सोमवार : वैशाख पूर्णिमा व्रत
19 गुरुवार : संकष्टी चतुर्थी
26 गुरुवार : अपरा एकादशी
27 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
28 शनिवार : मासिक शिवरात्रि
30 सोमवार : ज्येष्ठ अमावस्या

जून 2022 के व्रत-त्यौहार

11 शनिवार : निर्जला एकादशी
12 रविवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
14 मंगलवार : ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
15 बुधवार : मिथुन संक्रांति
17 शुक्रवार : संकष्टी चतुर्थी
24 शुक्रवार : योगिनी एकादशी
26 रविवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
27 सोमवार : मासिक शिवरात्रि
29 बुधवार : आषाढ़ अमावस्या

जुलाई 2022 के व्रत-त्यौहार

01 शुक्रवार : जगन्नाथ रथ यात्रा
10 रविवार : देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
11 सोमवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
13 बुधवार : गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
16 शनिवार : संकष्टी चतुर्थी, कर्क संक्रांति
24 रविवार : कामिका एकादशी
25 सोमवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 मंगलवार : मासिक शिवरात्रि
28 गुरुवार : श्रावण अमावस्या
31 रविवार : हरियाली तीज

अगस्त 2022 के व्रत-त्यौहार

02 मंगलवार : नाग पंचमी
08 सोमवार : श्रावण पुत्रदा एकादशी
9 मंगलवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
11 गुरुवार : रक्षा बंधन
12 शुक्रवार : श्रावण पूर्णिमा व्रत
14 रविवार : कजरी तीज
15 सोमवार : संकष्टी चतुर्थी
17 बुधवार : सिंह संक्रांति
19 शुक्रवार : जन्माष्टमी
23 मंगलवार : अजा एकादशी
24 बुधवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
25 गुरुवार : मासिक शिवरात्रि
27 शनिवार : भाद्रपद अमावस्या
30 मंगलवार : हरतालिका तीज
31 बुधवार : गणेश चतुर्थी

सितंबर 2022 के व्रत-त्यौहार

06 मंगलवार : परिवर्तिनी एकादशी
08 गुरुवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल), ओणम/थिरुवोणम
09 शुक्रवार : अनंत चतुर्दशी
10 शनिवार : भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
13 मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
17 शनिवार : कन्या संक्रांति
21 बुधवार : इन्दिरा एकादशी
23 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 शनिवार : मासिक शिवरात्रि
25 रविवार : अश्विन अमावस्या
26 सोमवार : शरद नवरात्रि, घटस्थापना

अक्टूबर 2022 के व्रत-त्यौहार

01 शनिवार : कल्परम्भ
02 रविवार : नवपत्रिका पूजा
03 सोमवार : दुर्गा महाअष्टमी पूजा
04 मंगलवार : दुर्गा महा नवमी पूजा, शरद नवरात्रि पारणा
05 बुधवार : दुर्गा विसर्जन, दशहरा
06 गुरुवार : पापांकुशा एकादशी
07 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
09 रविवार : अश्विन पूर्णिमा व्रत
13 गुरुवार : संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
17 सोमवार : तुला संक्रांति
21 शुक्रवार : रमा एकादशी
22 शनिवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
23 रविवार : मासिक शिवरात्रि, धनतेरस
24 सोमवार : दिवाली, नरक चतुर्दशी
25 मंगलवार : कार्तिक अमावस्या
26 बुधवार : भाई दूज, गोवर्धन पूजा
30 रविवार : छठ पूजा

नवंबर 2022 के व्रत-त्यौहार

04 शुक्रवार : देवुत्थान एकादशी
05 शनिवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
08 मंगलवार : कार्तिक पूर्णिमा व्रत
12 शनिवार : संकष्टी चतुर्थी
16 बुधवार : वृश्चिक संक्रांति
20 रविवार : उत्पन्ना एकादशी
21 सोमवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 मंगलवार : मासिक शिवरात्रि
23 बुधवार : मार्गशीर्ष अमावस्या

दिसंबर 2022 के व्रत-त्यौहार

03 शनिवार : मोक्षदा एकादशी
05 सोमवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
08 गुरुवार : मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 रविवार : संकष्टी चतुर्थी
16 शुक्रवार : धनु संक्रांति
19 सोमवार : सफला एकादशी
21 बुधवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 शुक्रवार : पौष अमावस्या

Updated on:
20 Dec 2021 09:32 am
Published on:
20 Dec 2021 09:21 am
Also Read
View All