3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astrology for Happiness and Prosperity- नए साल में घर में रखी ये चीजें बन सकती है आर्थिक तंगी की वजह, ये हैं बचाव के उपाय

Happiness and Prosperity Tips- ये चीजें मानी जाती है अशुभ, घर से तुरंत कर दे बाहर, वरना...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Dec 2021, 12:15 PM IST

happiness and prosperity in new year 2022

happiness and prosperity in new year 2022

साल 2022 का काउंटडाउन (countdown) शुरू हो चुका है। ऐसे में चंद दिनों बाद ही नया साल शुरु हो जाएगा, जिसकी स्वागत की तैयारियों में अब तकरीबन सभी लोग जुट चुके हैं। ऐसे में लोग आने वाले साल को लेकर इन बातों से खास आशांवित है कि बीते साल में समाने आईं सभी मुश्किलें व परेशानियां खत्म जाएं, जिसके चलते साल 2022 में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सके।

इस संबंध में ज्योतिष (Jyotish / Astrology) व वास्तु की जानकार रचना मिश्रा का कहना है कि परेशानियों का मुख्य कारण हमसे ही जुड़ा हुआ है, दरअसल हम जाने अनजाने कई ऐसी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं पाते जो हमारे घर में परेशानियों को जन्म देती हैं, और फिर इन्हीं कारणों के चलते खुशियां हमसे रूठ जाती हैं।

ऐसे में हम पर नकारात्मक ऊर्जा इस कदर छा जाती है कि तमाम प्रयासों के बावजूद हमारे जीवन व हमारे घर में शांति नहीं आ पाती है और इसके प्रभाव से आर्थिक और स्वास्थ्य (Economic and Health) संबंधी समस्याएं जीवन में आने लगती हैं।

इस संबंध में ज्योतिष व वास्तु की जानकार रचना मिश्रा का कहना है कि कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जो इन परेशानियों को हमारे जीवन मे प्रवेश करने से रोकते हैं, और इनकी मदद से हमारी आर्थिक स्थिति के साथ ही सेहत में सुधार के चलते जीवन में सुख-समृद्धि (happiness and prosperity) प्रवेश करती है। तो चलिए जानते हैं कि सुख-समृद्धि के लिए नए साल में वास्तु अनुसार किए जाने वाले कुछ खास उपाय—

उपाय : समस्या का कारण व निदान

1- मुख्य दरवाजा
नए साल के आगमन पर घर का मुख्य दरवाजा चाहे तो और अधिक चमका लेें, लेकिन इस दरवाजे को साल भर यानि हमेशा साफ- स्वच्छ रखें। ध्यान रखें कि यहां पर गंदगी ना फैले और दरवाजे में किसी भी तरह से टूट-फूट भी ना हो। यदि कुछ टूट-फूट है तो भी या तो उसे सुधरवा लें या उसे बदलवा दें।

2- टूटा पलंग
घर में टूटा हुआ पलंग रखना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसके कारण वैवाहिक जीवन(married life) में मुश्किलें पैदा होती हैं। जिसके चलते घर में कभी शांति नहीं रहती है, साथ ही इसकी वजह से लक्ष्मी (Lakshmi) भी रूठी रहती हैं।

ऐसे में यदि घर में यदि टूटा हुआ पलंग है, तो नया साल आने से पहले ही या तो इसे सही करा लें या मुमकिन हो तो टूटा हुआ पलंग हटाकर नया पलंग खरीद लें।

Must Read- Shani Rashi Parivartan 2022: नए साल 2022 के राजा शनि देव हर राशि के साथ करेंगे पूर्ण न्याय

3- कांच का टूटा आयटम
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए कांच का सामान घर में होना बेहद अशुभ माना गया है। भले ही आप इस सामान का इस्तेमाल ही क्यों न कर रहे हों, कारण ये है कि इससे वास्तु दोष लगता है और मानसिक तनाव व परेशानियां रहती हैं।

ऐसे में उचित तरीका ये है कि इस टूटे हुए कांच के सामान को घर से बाहर कर दें। और उसके स्थान पर घर में कोई नया सामान ले आएं। यदि नया सामान लाने की स्थिति में न हों तो भी टूटे कांच को घर से हटा देना चाहिए।

4- खराब इलेक्ट्रोनिक आयटम
घर में यदि टूटा हुआ फोटो फ्रेम या कोई भी खराब इलेक्ट्रोनिक सामान है तो अच्छा रहेगा कि नया साल आने से पहले ही इसे घर से बाहर कर दें।

5- बिजली का तार
कई बार लोग घर की वायरिंग खराब होने पर बचे हुए बिजली के तार को संभालकर रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार बिजली का खराब या बचा हुआ तार घर में रखना अशुभ माना जाता है। अत: नए साल की शुरुआत से पहले ही इसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दें।

6- ऐसे करें नए साल का स्वागत
जानकारों के अनुसार नए साल के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक के पत्ते का तोरण लगाने के अलावा अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गेंदे या गुलाब के फूलों की माला भी लगा सकते हैं।