फिरोजाबाद

वृद्ध ने बालिका के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत, युवक ने बनाया वीडियो

पांच बर्षीय बालिका के साथ 70 साल के बुड्ढे ने शर्मनाक हरकत की है, बुजुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

2 min read

फिरोजाबाद। बच्चों को घर से अकेले कभी न जाने दें। आप बच्चों को लेकर किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद में सामने आया है। जहां एक करीब 70 वर्षीय वृद्ध ने एक पांच वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकतें की। बालिका परचून की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। इस दौरान वृद्ध की हरकतें पड़ोस के ही एक युवक के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के आधार पर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें

उन्नाव रेप केस में अब सीबीआई चीफ आएंगे लखनऊ, उठाएंगे ये कदम, जानिए उनके बारे में

थाना उत्तर का है मामला

मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला दुली का है। जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध की परचून की दुकान पर एक पांच साल की मासूम बालिका टॉफी लेने गई थी। वृद्ध दुकानदार ने बालिका को टॉफी देने के बहाने दुकान के अंदर बुला लिया। वृद्ध ने अंदर आई बालिका को पकड़ लिया। बालिका के रोने पर वह उसे टॉफी देकर चुप करा देता था।

युवक ने बनाया वीडियो

वृद्ध की इस हरकत का पड़ोस के ही एक युवक ने वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी वृद्ध को नहीं हो सकी। युवक ने बालिका के परिजनों को वह वीडियो दिखाई जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस आरोपी वृद्ध से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकत करना स्वीकार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली को दी करोड़ों की सौगात

ये भी पढ़ें

उन्नाव कांड: आरोपी विधायक के भाई से सीबीआई कर रही interrogation
Published on:
18 Apr 2018 07:03 pm
Also Read
View All