बदायूं। चलती हुई रोडवेज बस में बड़ा हादसा हो गया। आज (बुधवार) दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज़ बस में सवार कर रहे यात्री के हाथ से छूट कर बंदूक नीचे गिर गई, इस दौरान बंदूक का अपने आप ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। इस दौरान बस में सवार एक युवक को गोली लग गई जिसकी बस में मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना नौशेरा की है।