गाज़ियाबाद

तीन मंजिला शोरूम में लगी आग 80 लाख रुपये कीमत की साड़ियां और अन्य कपड़े जले

बिजली लाइन में हुए फाल्ट से शोरूम की तीसरी मंजिल में आग लगी और देखते ही देखते आग पूरे शोरूम में फैल गई। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन करीब 80 लाख रुपये कीमत के कपड़े जल गए।
2 min read
fire.jpg
शोरूम में लगी आग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) लोनी इलाके की इंदिरा मार्केट में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब वहां पर स्थित एक कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में आग लग गई। हालांकि शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धूं धूं कर लपट निकलने लगी।

इसे बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग काे सूचना दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम समय रहते ही मौके पर पहुंच गई जिसके कारण आग को मार्केट की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार लोनी इलाके की इंदिरा मार्केट में फारुख मलिक का तीन मंजिला कपड़े का शोरूम है जिसके पास से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। सोमवार को दोपहर बाद बाजार में काफी भीड़ थी। शोरूम के अंदर जी कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। अचानक ही बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ और कपड़े के शोरूम की तीसरी मंजिल पर रखे कपड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते शोरूम की नीचे की मंजिल में भी रखें माल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जैसे ही आग लगनी शुरू हुई तो शोरूम में भगदड़ मच गई और आसपास बाजार में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया।

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तो कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह भी रही कि दमकल विभाग की टीम ने आसपास की अन्य दुकानों में आग को फैलने से रोक लिया लेकिन शोरूम में रखा माल जलकर राख हो चुका है। शोरूम के मालिक फारख मलिक ने बताया कि इनका तीन मंजिल का कपड़े का शोरूम है। इसी शोरूम के कुछ हिस्से में बर्तनों और क्रॉकरी की भी दुकान है। शोरूम के पास से हाईटेंशन बिजली के तार जा रहे हैं। अचानक ही उन तारों में शार्ट सर्किट हुआ और तीसरी मंजिल पर रखें कपड़े ने आग पकड़ ली जिसके बाद देखते ही देखते तीनों मंजिल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन करीब 80 लाख रुपए का कपड़ा जलने की आशंका है।

Updated on:
26 Jul 2021 09:51 pm
Published on:
26 Jul 2021 09:15 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी