स्वास्थ्य

Home remedies to avoid acidity :- घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय

कोरोना काल में अधिकतर लोग घर बैठकर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें एसीडिटी की समस्या घेर रही है। जिसे कुछ घरेलू उपाय से दूर किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 6:46 PM IST
Home remedies to avoid acidity :- घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय
Home remedies to avoid acidity :- घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय

लॉकडाउन के कारण लोगों को घर से बैठकर काम करना पड़ रहा है। वे टहलने या अन्य किसी काम से बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घर में बैठे बैठे उन्हें Acidity हो रही है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं होती है। एसीडिटी के कारण कई बार सीने में बहुत तेज दर्द होता है। इसलिए एसीडिटी को दूर करना जरूरी है। आज हम आपको एसीडिटी दूर करने के उपाय बताएंगे।

काम के कारण स्वास्थ्य पर नहीं ध्यान-

वर्तमान में सभी लोग घर में हैं। ऐसे में कुछ लोग तो घर से बैठकर ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। तो कुछ लोग दुकानें बंद होने के कारण दिनभर घर में बैठे रहते हैं। इस कारण खा पीकर बैठे रहने के कारण लोगों को एसीडिटी की समस्या होने लगी है। इस कारण आपको कुछ ऐसा करना होगा, जिससे आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। क्योंकि फिलहाल आप काम के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

एसीडिटी से बचने यह करें उपाय

आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। तो घर में टहलने की कोशिश करें। आप घर में ही नियम बना लें कि करीब आधे घंटे तक चलेंगे। इससे निश्चित ही आपको एसीडिटी नहीं होगी। इसी के साथ घर में ही कुछ परिश्रम करें, जैसे पौधों को संवारना, पानी देना आदि। जिससे आपका शरीर कुछ न कुछ गतिविधि होने से स्वस्थ्य रहेगा।

सीढिय़ां चढ़ें उतरें-

आप कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर की सीढिय़ों को उतरे व चढ़े, ऐसा आप जितनी बार कर सकते हैं। उतना फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और एसीडिटी की समस्या भी नहीं होगी।

सीधे बैठकर खाना खाएं-

आपको एसीडिटी से बचने के लिए भोजन करने का तरीका भी ठीक रखना होगा। आप कुर्सी पर इस तरह बैठें कि आप के घुटने और कुल्हे समान स्थिति में हो, इसी के साथ आपकी कमर भी सीधी रहनी चाहिए। भोजन करने के बाद सोए नहीं, बल्कि करीब डेढ़ दो घंटे बाद सोएं, इससे पहले टहलें।

गैस बनाने वाले प्रदार्थ कम खाएं

जिन खाद्य प्रदार्थों के सेवन से अधिक गैस बनती है उनका सेवन कम करें, आलू, तला गले खाद्य प्रदार्थ, फास्ट फूड, पाउच पेकिंग खाद्य सामग्री के सेवन से काफी गैस बनती है। चाय भी कम से कम पीएं। ताकि आपको गैस नहीं बनें।

योग प्राणायाम करें-

आप अभी हेवी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो कोई बात नहीं, लेकिन आप घर बैठे कुछ ऐसे योग प्राणायाम करें, जिससे आपका शरीर स्वस्थ्य रहे। योग करने से आपको एसीडिटी, कब्ज, सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि समस्या नहीं होगी। आप अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत