स्वास्थ्य

Pulse Polio June 2026 : पोलियो अभियान शुरू, क्या वैक्सीन लगे बच्चों के लिए भी दो बूंद है जरूरी? डॉक्टर से जानिए

National Pulse Polio June 2026 : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो चुका है और 30 जून तक 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जानी हैं। बच्चों के डॉक्टर इमरान एस पटेल (Dr. Imran S. Patel) ने पोलियो की बूंदों से जुड़े सवाल और जवाब के बारे में जानिए।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2026, 10:18 AM IST
Pulse polio june 2026, Pulse polio 2026 near me, Polio national immunization day 2026,
Pulse Polio 2026 | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI and Patrika

National Pulse Polio June 2026 : आज रविवार से बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाई जा रही है। 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत ये अभियान जारी रहने वाला है। इस दौरान आप अपने 05 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने नजदीकी केंद्र (polio drops near me) पर जा सकते हैं।

इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से लेकर तमाम बच्चों के डॉक्टर जागरूक कर रहे हैं। देश के प्रसिद्ध बच्चों के डॉक्टर इमरान एस पटेल (Dr. Imran S. Patel) ने पोलियो की बूंदों से जुड़े भ्रम और सच्चाई, यह खुराक किसके लिए जरूरी है, और वैक्सीन लगे बच्चों को पिलाई जाए या नहीं… इन सभी बातों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर शेयर (रीपोस्ट) किया है।

पोलियो की दो बूंदों के महत्व को बताती VIDEO

डॉ. पटेल कहते हैं कि पोलियो की दो बूंदें पिलाने का अभियान शुरू होने जा रहा है। 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसे वायरस से सुरक्षित रखने के लिए दो बूंदें पिलाना जरूरी है। इसको लेकर कुछ भ्रम या कंफ्यूजन हो सकते हैं। पर, हमें याद रखना है कि बच्चों को पोलियो से ग्रस्त होने से बचाने के लिए उन अफवाहों में नहीं पड़ना है।

1- क्या वैक्सीन लगे बच्चों के लिए भी पोलियो की बूंदें जरूरी हैं?

बच्चों के डॉक्टर का जवाब- हां, अगर आपने अपने बच्चे को सभी वैक्सीन लगवा दिए हैं, तो भी आपको पोलियो की दो बूंदें पिलानी हैं। आप अपने बच्चे को 28 जून को पोलियो की खुराक बेफिक्र होकर पिलाएं।

2- भारत पोलियो मुक्त है, फिर भी क्यों पिला रहे हैं?

बच्चों के डॉक्टर का जवाब- बिल्कुल, हमने साल 2014 में ही यह सफलता हासिल कर ली थी। लेकिन, भारत की पोलियो की इस जीत को बरकरार रखने के लिए हमें बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलानी हैं।

बता दें कि भारत को 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आधिकारिक तौर पर पोलियो-मुक्त देश घोषित किया गया था।

3- पोलियो की खुराक कहां पिलाई जाती है? (Polio drops near me)

जवाब- मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, पोलियो की बूंदें (Pulse Polio Drops) आपके नजदीकी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), आंगनवाड़ी केंद्र, या विशेष रूप से बनाए गए पोलियो बूथ पर मुफ्त पिलाई जाती हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी दीदी, आशा कार्यकर्ता (ASHA Worker) या ए.एन.एम. (ANM) घर पर आकर भी इसे पिला सकती हैं। यह खुराक आपको प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस