22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swine Flu Death : सुअरों से फैलने वाले स्वाइन फ्लू से 41 वर्षीय शख्स की मौत, बढ़ रहे मामले, जानिए H1N1 के छह लक्षण

Swine Flu Deaths Rise In India : सोमवार को कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से एक 41 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पिछले कुछ सप्ताह में छत्तीसगढ़ में तीन की मौत हो चुकी है। आइए, स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Jun 22, 2026

Swine Flu Latest News, Karnataka Man Dies Of Swine Flu, H1N1 Symptoms in Hindi,

Swine Flu Latest News | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI

Karnataka Man Dies Of Swine Flu : सोमवार को कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से एक 41 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। "द हिंदू" की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण के बाद शख्स का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। करीब 3 हफ्तों में भारत में यह चौथी मौत बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर!

आकाशवाणी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई थी। इस जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है। वहीं, बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है।

स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, H1N1 (इन्फ्लूएंजा) वायरस सूअरों के जरिए जीवों में फैलता है। जब इंसान इनके संपर्क में आता है, तो यह वायरस उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके बाद जब इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कोई स्वस्थ व्यक्ति आता है, तो वह भी संक्रमित हो सकता है। इस तरह से यह वायरस ट्रैवल करता है।

बता दें, इसे स्वाइन फ्लू इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह वायरस सूअरों में पाए जाने वाले इन्फ्लूएंजा वायरस से काफी मिलता-जुलता है।

स्वाइन फ्लू वीडियो

स्वाइन फ्लू (H1N1) क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार स्वाइन फ्लू (H1N1) सांस से संबंधित एक संक्रामक रोग है, जो इन्फ्लूएंजा ए वायरस के एक खास स्ट्रेन (H1N1) के कारण होता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं?

तेज बुखार और ठंड लगना, खांसी और गले में खराश, शरीर या मांसपेशियों में तेज दर्द, सिरदर्द और लगातार थकान महसूस होना, नाक बहना या बंद होना और कुछ मामलों में (विशेषकर बच्चों में) उल्टी और दस्त होना इसके मुख्य लक्षण हैं।

अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखते हैं, तो बिना देरी किए पास के अस्पताल में जाकर जांच कराएं। अगर समय पर जांच और इलाज हो तो इससे जान को खतरा नहीं रहता है। देरी करने के कारण संक्रमण तेजी से फैल सकता है, साथ ही इससे अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

बचाव के तरीके भी जानिए

स्वाइन फ्लू से बचने का सबसे प्रभावी तरीका सालाना फ्लू का टीका लगवाना है। यह टीका हर साल लगवाकर बीमारी से बचा जा सकता है।

हाइजीन का पूरा ध्यान रखें

अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। खांसते या छींकते समय अपने मुंह को टिशू या कोहनी से ढकें। इसके अलावा, बीमार लोगों के करीबी संपर्क में आने से बचें।