स्वास्थ्य

Chia Vs Sabja Seeds: चिया और सब्जा सीड्स में क्या होता है अंतर, गर्मी में किसका सेवन है फायदेमंद?

Chia Vs Sabja Seeds: अक्सर लोगों को चिया और सब्जा बीज में अंतर करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इन दोनों में कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है और गर्मी में कौन सा बीज सबसे बेहतर है।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 9:59 AM IST
Difference between Chia and Sabja Seeds
Difference between Chia and Sabja Seeds

Chia Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स और सब्जा सीड्स भले ही दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन दोनों की पौष्टिकता, उपयोग और सेहत पर प्रभाव अलग-अलग होते हैं। आपने देखा होगा कि लोग चिया सीड और सब्जा सीड का इस्तेमाल गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए करते हैं, लेकिन इनके कई महत्वपूर्ण अंतर भी हैं। इसलिए गर्मी में इनका सही चुनाव करना बेहद जरूरी है।

इन दोनों (Chia Vs Sabja Seeds) के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। लेकिन इस लेख में हम मुख्य रूप से यह जानेंगे कि चिया और सब्जा बीज के बीच क्या अंतर है और गर्मी के मौसम में किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

चिया बीज के फायदे (Benefits of Chia Seeds)

चिया बीज(Chia Seeds) ऊर्जा बढ़ाने में मददगार होता है, वजन घटाने में सहायक होता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, और पाचन तंत्र को सुधारता है।

चिया बीज का उपयोग (Use of chia seeds)

चिया बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाता है। इसे स्मूदी, जूस या योगर्ट में मिलाकर खाया जा सकता है। साथ ही इसे सलाद और डिटॉक्स ड्रिंक्स में भी डाला जाता है।

सब्जा बीज के फायदे (Benefits Of Basil Seeds)

सब्जा बीज(Basil Seeds) गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है, पाचन को दुरुस्त करता है, त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, और एसिडिटी से राहत दिलाता है।

सब्जा बीज का उपयोग (Use of Sabja Seeds)

सब्जा बीज को 10-15 मिनट पानी में भिगोकर सेवन किया जाता है। इसे शरबत, नींबू पानी और फालूदा में मिलाकर लिया जा सकता है। दूध और जूस के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

गर्मी में कौन सा बीज ज्यादा फायदेमंद? (Which seed is more beneficial in summer Chia Vs Sabja Seeds)

अगर आप शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो सब्जा सीड्स गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद हैं। लेकिन अगर आपको ज्यादा फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 चाहिए, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प हैं। दोनों ही बीज सेहतमंद हैं, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार इनका सेवन करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Apr 2025, 9:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?