
Drinks To Control Uric Acid Level
Drinks To Control Uric Acid Level: अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है। इसके लिए सही खान-पान और कुछ नेचुरल ड्रिंक्स आपकी सेहत में बड़ा सुधार ला सकते हैं।
खासतौर पर गर्मियों में कुछ पेय पदार्थ ऐसे होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे 5 आसान और असरदार ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर हो सकते हैं। (Drinks to Control Uric Acid Level)
नींबू पानी न सिर्फ गर्मियों में ताजगी देता है, बल्कि यह यूरिक एसिड को कम करने में भी कारगर है। नींबू में मौजूद विटामिन C यूरिक एसिड को घोलकर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से काफी फायदा हो सकता है।
यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। कई रिसर्चों में भी पाया गया है कि अगर यूरिक एसिड के मरीज कुछ दिनों तक लगातार नींबू पानी पीते हैं तो उससे यूरिक एसिड लेवल को कुछ हद तक कम हो सकते हैं।
गर्मियों में तरबूज का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है, जो यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से यूरिक एसिड को संतुलित करने का काम करता है। इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखते हैं और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो ग्रीन टी, तुलसी टी या हल्दी-अदरक वाली हर्बल टी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में जमा अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द को कम करने और शरीर की सूजन को भी घटाने में कारगर होती है और इनसे शरीर को कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं।
अजवाइन के औषधीय गुण किसी से छुपे नहीं हैं। यह डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन में मदद और एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। इसे रातभर एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर पी लें। यह यूरिक एसिड को संतुलित करने के साथ ही पेट की समस्याओं को भी दूर करेगा।
जीरा पानी शरीर को डिटॉक्स करने और यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें और गुनगुना होने पर इसे पी लें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 Apr 2025, 12:05 PM IST
Published on:
3 Apr 2025, 12:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
लाइफस्टाइल




