राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 September: वृषभ, कन्या समेत 5 राशियों का आर्थिक पक्ष रहेगा खुशहाल, आज का राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 16 September: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि 16 सितंबर को वृषभ कन्या समेत 5 राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में अच्छे फल मिलेंगे। इसी दिन शुक्र गोचर भी होगा, जिसका सब राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन तक के लोगों का भविष्य

5 min read
Sep 15, 2024
आज का राशिफल सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार जिद छोड़ दें और पारिवारिक विवाद समाप्त करें। अभी समझौता करना ही समझदारी है। 16 सितंबर सोमवार को वाहन सुख संभव है, यात्रा के योग बन रहे हैं। फिजूल खर्च से बचें।

ये भी पढ़ें

October Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर, मासिक राशिफल में जानें हर उलझन का जवाब

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 16 सितंबर 2024 कन्या संक्रांति

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार अपने व्यवहार को दुरुस्त करें, लंबे समय से चली आ रही व्यावसायिक समस्या बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यापार विस्तार की योजना के लिए किसी योग्य व्यक्ति की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी।

आज का राशिफल सोमवार 16 सितंबर 2024 सूर्य गोचर

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार जो भी काम करने जाते हैं, उसमें निराशा ही हाथ लग रही है। अपने इष्ट पर भरोसा रखें, अपनी नीयत साफ रखें और ईमानदारी से काम करें, सफल होंगे। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 16 सितंबर 2024 सूर्य गोचर

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे, दोस्तों के साथ समय बीतेगा। किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे, राजनीति में अपने हुनर को आजमा सकते हैं, सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 16 सितंबर 2024 कन्या संक्रांति

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार सोमवार को दिनचर्या व्यस्ततम रहेगी, जरूरी कार्य आज भी लंबित रहेंगे। योग्यता अनुसार उपलब्धि न मिलने पर दुखी रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे, परिजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें।

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आर्थिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला के अनुसार आपकी जीवनशैली से लोग प्रभावित होंगे, अतिथियों का आगमन संभव है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें, न्याय विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सुलभ होगी।

आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 16 सितंबर 2024 सूर्य गोचर

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक के अनुसार अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें, आपके सहज व्यवहार के कारण लोग आपका उपयोग करते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि 16 सितंबर के अनुसार आर्थिक समस्या का समाधान किसी परिजन की सहायता से संभव है, पिता के साथ मतभेद होगा। संतान संबंधित मामलों में समय रहते निर्णय लें, नौकरी में चल रही परेशानी कोई बड़ा रूप ले सकती है। सतर्क रहें।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 16 सितंबर को आपकी लाइफ में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। वहां मशीनरी का प्रयोग सतर्कता पूर्वक करें, निजी जीवन की समस्या को सार्वजनिक करने से बचें। व्यवसाय में चल रही आर्थिक तंगी समाप्त होगी, जमीन जायदाद से जुड़े मामले यथावत रहेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 16 सितंबर 2024 सूर्य गोचर

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

सोमवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार कुंभ राशि वाले समय का दुरूपयोग कर रहे हैं, अध्ययन में रूचि कम रहेगी, संतान की गलत संगति से परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा संभव है, रुचिकर भोजन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार संतान के जिद्दी व्यवहार से क्रोध बढ़ेगा, जीवन साथी से मनमुटाव होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। वाहन पर खर्च होगा, पेट से संबंधित पीड़ा से दुखी रहेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 16 सितंबर 2024

ये भी पढ़ें

Mithun Rashifal October: संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

Also Read
View All

अगली खबर