राशिफल

आज का राशिफल 17 जून 2026: त्रिग्रही योग लाएगा खुशियों की बहार? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

Today Rashifal 17 June 2026: 17 जून 2026 को कर्क राशि में बने त्रिग्रही योग, गजकेसरी योग और गजलक्ष्मी राजयोग का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और किसे बरतनी होगी विशेष सावधानी।

3 min read
Jun 17, 2026
daily horoscope, today rashifal
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 : 17 जून 2026 का राशिफल: किन राशियों पर रहेगा त्रिग्रही योग का प्रभाव (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज 17 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। कर्क राशि में चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र की विशेष युति कई शुभ योगों को सक्रिय कर रही है, जिससे कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ जातकों को निर्णय लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ग्रहों की यह स्थिति प्रेम संबंधों, पारिवारिक मामलों और स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे।

17 जून 2026 का राशिफल: किन राशियों पर रहेगा त्रिग्रही योग का प्रभाव

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा होगी। वहीं दूसरी ओर, साथी कर्मियों की गलतियों के कारण व्यर्थ का तनाव झेलना पड़ सकता है। वाहन सुख बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से आर्थिक लाभ उच्च स्तर का हो सकता है।

  • शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

वृषभ राशिफल

व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य के समर्थन से अतिरिक्त आय की संभावना रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।

  • शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वाले आप बड़ी योजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। शेयर मार्केट और बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नौकरी में परिवर्तन और प्रमोशन की संभावनाएँ रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी।

  • शुभ रंग: चमकीला सफेद (ब्राइट व्हाइट) | शुभ अंक: 9

कर्क राशिफल

अपेक्षाकृत बेहतर दिन है। बौद्धिक कार्यों में जुड़ाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अनुसंधान और रुचि के अनुसार कार्य करने के अवसर मिलेंगे। परिवार में माता-पिता (पेरेंट्स) का समर्थन मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी।

  • शुभ रंग: सुनहरा (गोल्डन) | शुभ अंक: 8

सिंह राशिफल

भावनात्मक विषय हावी रहेंगे। कार्यों के संपादन में व्यवधान आ सकते हैं। किसी खास कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों की मदद से समस्याओं के समाधान निकलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग: लाल (रेड) | शुभ अंक: 7

कन्या राशिफल

आपकी राय से दूसरों को भी आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पूर्वानुमान सही जाएँगे; इसका लाभ उठाने के लिए पहले से योजना बनानी पड़ेगी। परिवार की जिम्मेदारियों पर बचत खर्च हो सकती है।

  • शुभ रंग: बैंगनी (पर्पल) | शुभ अंक: 2

तुला राशिफल

साथी कर्मियों और उच्च अधिकारियों से तालमेल बिठाने में बहुत ऊर्जा खर्च करनी पड़ेगी। विलासितापूर्ण जीवनशैली पर धन खर्च होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

  • शुभ रंग: नीला (ब्लू) | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशिफल

संतुलन बनाकर चलने का दिन है। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम भी पूरे होंगे। कम धन में बड़ी जिम्मेदारियों को संभालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार अनपेक्षित रह सकता है। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

  • शुभ रंग: नारंगी (ऑरेंज) | शुभ अंक: 3

धनु राशिफल

स्वास्थ्य का मुद्दा हावी रहेगा। आवश्यक कार्यों में विलंब हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखनी होगी। नए व्यवसाय या अनुबंध को सावधानी से स्वीकार करें। भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।

  • शुभ रंग: गहरा नारंगी (डार्क ऑरेंज) | शुभ अंक: 5

मकर राशिफल

साझेदारी के व्यवसाय में आपकी बात को महत्व मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का यह सही समय है। तनाव कम करने के प्रयास सफल होंगे। शारीरिक मेहनत के साथ मशीनरी और तकनीक का उपयोग शीघ्र ही उच्च कोटि के आर्थिक परिणाम दे सकता है।

  • शुभ रंग: आसमानी (स्काई ब्लू) | शुभ अंक: 4

कुंभ राशिफल

चुनौतियों से भरा दिन है। कार्यक्षमता और दक्षता दिखानी होगी, फिर भी परिणाम मिलने में देरी हो सकती है; अतः धैर्य दिखाना होगा। भावनात्मक संबंधों में दूसरों के हस्तक्षेप के कारण तनाव बढ़ सकता है। सीधी बातचीत एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

  • शुभ रंग: हल्का हरा (लाइट ग्रीन) | शुभ अंक: 8

मीन राशिफल

स्नेह और सौहार्द से परिपूर्ण दिन रह सकता है। सूचनाओं का सही विश्लेषण करना होगा। उकसावे की कार्रवाई से बचें। ज्ञान और आध्यात्मिकता से जुड़े विषयों में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।

  • शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 6