राशिफल

Today Horoscope 18 June: मेष, वृषभ समेत सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें शुभ रंग और अंक

Today Horoscope 18 June 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, शुभ रंग और शुभ अंक से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

3 min read
Jun 18, 2026
Rashifal Today, Daily Horoscope
Today Horoscope 18 June : दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी? (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आ सकता है। जहां कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, निवेश और संबंधों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। दैनिक राशिफल (Rashifal 18 June 2026) के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं 18 जून 2026 का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशिफल

पारिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान निकालेंगे। पुराने विवादों का तार्किक और सर्वमान्य हल निकालने में सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता के बावजूद आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। पैरेंट्स का समर्थन मिलेगा।

  • शुभ रंग: ब्राउन
  • शुभ अंक: 8

वृषभ राशिफल

उत्साह और उम्मीद से भरा दिन है। सभी का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में तत्काल सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होने से कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
  • शुभ अंक: 7

मिथुन राशिफल

समस्याओं के समाधान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेर सकती हैं। पुराने हिसाब-किताब को लेकर साझेदारों से होने वाले विवादों को संभालना होगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विवादों को टालना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग: येलो
  • शुभ अंक: 6

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों को भाग्य का समर्थन मिलेगा। आर्थिक मुद्दों से जुड़े वांछित कार्यों के परिणाम तुरंत मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों में अपेक्षाओं का बोझ रहेगा। किसी खास योजना को पूरा करने में सभी लोगों के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 9

सिंह राशिफल

कार्यों में उच्च अधिकारियों की तरफ से स्पष्टता का अभाव रह सकता है। परिश्रम के बाद भी फल के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की व्यवस्था में समय और धन खर्च होने की संभावना है।

  • शुभ रंग: डार्क ब्राउन
  • शुभ अंक: 8

कन्या राशिफल

व्यवसाय में पुराने संबंधों से फिर से जुड़ाव लाभकारी रहेगा। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के मनोभावों को समझने में कठिनाई महसूस होगी; अपनी बात ज्यादा महत्वपूर्ण लगेगी। शिक्षार्थियों को लक्ष्यों से भटकाने वाले कार्यों से दूरी बनानी होगी।

  • शुभ रंग: पीच
  • शुभ अंक: 1

तुला राशिफल

उत्साह और उमंग महसूस करेंगे। किसी खास कार्य का इंतजार समाप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचना होगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले यदि सहयोग और मिलनसारिता से काम किया, तो सभी रुके हुए कार्यों में अच्छी गति प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक लाभ भी होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। भावनात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने का यह सही समय है। वाहन सावधानी से चलाना होगा।

  • शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट
  • शुभ अंक: 4

धनु राशिफल

जूझने और संघर्ष से परिणाम पाने का दिन है। अति संवेदनशील लोगों से दूरी बनाएं। धन निवेश को लेकर लिए जा रहे निर्णयों को कुछ दिनों के लिए टाल सकते हैं। आकस्मिक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। वाहन संचालन में सावधानी रखें।

  • शुभ रंग: लाइट ग्रीन
  • शुभ अंक: 6

मकर राशिफल

प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण उच्च अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिवार में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

  • शुभ रंग: कॉपर
  • शुभ अंक: 2

कुम्भ राशिफल

कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति द्वारा धोखा दिए जाने की संभावना रहेगी। विरोधी मौके का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों का साथ मिलेगा। यात्रा टालना श्रेष्ठ रहेगा।

  • शुभ रंग: ब्लू
  • शुभ अंक: 7

मीन राशिफल

संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अच्छी बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से सक्षम होने के लिए भविष्य की योजनाएं तैयार करने का यह सही समय है। आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी, इसके लिए प्रयत्नशील रहना होगा। प्रेम संबंधों में मनोनुकूल प्रतिक्रिया मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

  • शुभ रंग: कॉफी
  • शुभ अंक: 3