
Mangal Gochar 2026 : 21 जून से बदलेगी मंगल की चाल, वृषभ राशि में गोचर का इन 5 राशियों पर असर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Mangal Gochar 2026: ग्रहों की चाल जब बदलती है, तो उसका असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है। 21 जून 2026 को आसमान में कुछ ऐसा ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसे हल्के में मत लीजिए। मंगल, जिन्हें ऊर्जा और हिम्मत का प्रतीक कहा जाता है, अपनी खुद की राशि मेष को छोड़कर वृषभ (Mangal Gochar 2026) में पहुंचने वाले हैं। वृषभ, यानी स्थिरता और पैसे की ताकत। इस बार इन दोनों का मिलन कुछ-कुछ चेतावनी जैसा है। अब जल्दबाजी में फैसले ना लें, बल्कि सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
ज्योतिर्विद राजेंद्र मुंजाल का कहना है कि पांच राशियों के लिए यह वक्त वाकई अलर्ट का है। इन राशियों के लोगों को आने वाले समय में थोड़ा ज्यादा संभलकर रहना चाहिए।
मंगल ठीक आपकी ही राशि (Taurus) के पहले भाव में आ रहा है। इससे आपके भीतर एनर्जी की बाढ़ आ सकती है, लेकिन साथ में जिद और अहंकार भी बढ़ सकता है। आप अगर हर काम फटाफट निपटाने की सोचेंगे, तो खुद को ही नुकसान पहुंचा बैठेंगे। ऑफिस में तनाव, घर में गुस्सा, रिश्ते और सेहत गड़बड़ कर सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखिए, रोज टहलना या योग करना अच्छा रहेगा।
मंगल आपके खर्च और तनाव के घर में आ रहे हैं। अचानक ट्रैवल या तबियत बिगड़ने जैसी वजहों से खर्च बढ़ सकता है। नींद भी कम हो सकती है और मन बेचैन भी रहेगा। पैसों के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है। मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ लें और फिजूल के विवादों या दुश्मनों से संभलकर रहें।
मंगल आपके आठवें भाव में दस्तक देगा, यानी अचानक घटनाओं का समय। कर्ज, लोन या जायदाद के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। दिमाग में तनाव और डर भी रह सकता है। इस दौरान जोखिम वाले निवेश या शॉर्टकट अपनाने की कोशिश मत कीजिए, वरना नुकसान हो सकता है।
मंगल सातवें भाव में हैं, यानी पार्टनरशिप और शादी—इन दोनों जगह अग्निपरीक्षा देनी है। ज्यादा उत्साह या गुस्से में कहीं किसी अपने के साथ बहस में ना फंसें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई भी विवाद हो, अपनी बात आराम से कहें, दूसरों को भी सुनें। कोई फैसला करने से पहले दिमाग ठंडा रखें।
मंगल चौथे भाव में पहुंचेंगे, यानी घर-परिवार और सुख का मामला। हो सकता है घर में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ जाएं, या फिर मामूली सी गलतफहमी से बहस हो जाए। प्रॉपर्टी या जमीन के फैसले सोच-समझकर लें, जरा सी जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
अब अगर देश-दुनिया की बात करें, तो ज्योतिष के मुताबिक मंगल अग्नि का ग्रह है और वृषभ पृथ्वी का। आग और जमीन का मिलन अंदरूनी उथल-पुथल बढ़ाता है। लोग ज्यादा चिड़चिड़े, बेचैन रह सकते हैं। कुछ भी अचानक हो सकता है।
बाजार का हाल भी बदलेगा। वृषभ अर्थव्यवस्था और बैंकिंग के लिए खास मानी जाती है, तो शेयर मार्केट, सोना-चांदी की कीमतों में अचानक उछाल-गिरावट देखने को मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी हलचल रहेगी। आम लोगों को सलाह है। सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी जरूर बरतें और अनावश्यक झगड़ों से बचें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
17 Jun 2026 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
