राशिफल

मेष, तुला समेत 4 राशि वाले बनेंगे आर्थिक रूप से मजबूत, करियर में मिलेगी सफलता, सोमवार को आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 को है। इसी दिन सावन का पांचवा सोमवार है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि मेष, तुला समेत 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें आज का राशिफल में जानें सभी लोगों का भविष्य (Daily Horoscope somvar sawan purnima rashifal) ...

5 min read
Aug 18, 2024
आज का राशिफल सोमवार सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन राशिफल 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल मेष राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Aries Somvar)

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आज का राशिफल मेष राशि 19 अगस्त के अनुसार मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे, सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Astrology Upay: नए सप्ताह में राशि के इन उपायों से होगी ग्रह शांति, मिलेगी सुख समृद्धि

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Taurus Somvar)

आज का राशिफल वृषभ राशि 19 अगस्त के अनुसार जीवन साथी के साथ लंबे समय की यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, खर्च बढ़ेगा।

आज का राशिफल सावन का पांचवां सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Gemini Somvar)

आज का राशिफल मिथुन राशि 19 अगस्त के अनुसार सोमवार का समय अनुकूलता का आभास कराएगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मिथुन राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Cancer Somvar)

आज का राशिफल कर्क राशि 19 अगस्त के अनुसार सोमवार को तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Leo Somvar)

आज का राशिफल सिंह राशि 19 अगस्त के अनुसार सोमवार को सिंह राशि वालों के काम में गति आएगी। अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं, यात्रा संभव है।

आज का राशिफल सिंह राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Virgo Somvar)

आज का राशिफल कन्या राशि 19 अगस्त के अनुसार सावन के पांचवे सोमवार पर कन्या राशि वाले अपने क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे, मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे, परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कन्या राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल तुला राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Libra Somvar)

आज का राशिफल तुला राशि 19 अगस्त के अनुसार सावन के पांचवे सोमवार को कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार मिलेगा, लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज का राशिफल तुला राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Scorpio Somvar)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 19 अगस्त के अनुसार सावन के पांचवे सोमवार पर समय का लाभ लेना सीखें, आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा, आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे, दांपत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल वृश्चिक राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल धनु राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Sagittarius Somvar)

दैनिक राशिफल धनु राशि 19 अगस्त के अनुसार सोमवार को कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी, लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा पर वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढ़ेगी।

आज का राशिफल धनु राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल मकर राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Capricorn Somvar)

सोमवार राशिफल मकर राशि 19 अगस्त के अनुसार इस दिन सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद दिलाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलतफहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Aquarius Somvar)

सोमवार राशिफल मेष राशि 19 अगस्त के अनुसार कुंभ राशि वालों के कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कुंभ राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल मीन राशि 19 अगस्त (Daily Horoscope Pisces Somvar)

मीन राशिफल सोमवार 19 अगस्त के अनुसार आप सोचते हैं एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे, मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मीन राशि सावन सोमवार 19 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें

कब है गणेश चतुर्थी, जानें गणेशोत्सव की शुरुआत की डेट, गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर