राशिफल

Rashifal : 2 May 2026 को बने खास योग, क्या आपकी राशि को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: आज का राशिफल 2 मई 2026 पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य के सटीक भविष्यफल। आज विशाखा नक्षत्र, व्यतिपात योग और त्रिपुष्कर योग का विशेष संयोग आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, जानें यहां।

3 min read
May 02, 2026
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026 : 2 मई 2026 राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: आज का दिन 2 मई 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, विशाखा नक्षत्र और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग इस दिन को विशेष बनाता है। साथ ही त्रिपुष्कर योग और नारद जयंती जैसे शुभ अवसर सकारात्मक ऊर्जा को और बढ़ा रहे हैं।

आज चंद्रमा तुला राशि में स्थित होकर संतुलन, रिश्तों और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा, वहीं मेष की ऊर्जा आपको साहस और नए निर्णय लेने की प्रेरणा देगी। यह दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, रिश्तों में सुधार और करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। आइए पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 2 मई 2026 (शनिवार): तिथि, नक्षत्र, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल और शुभ मुहूर्त

मेष राशिफल (Aries Aaj Ka Rashifal)

सामूहिक प्रयासों या साझेदारी के व्यवसाय में प्रकृति का भी सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में आर्थिक सहयोग बढ़ेगा। एक-दूसरे के करियर को लेकर पहले से अधिक जिम्मेदारी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: चमकीला सफेद (Bright White)
शुभ अंक: 3

वृषभ राशिफल (Taurus Aaj Ka Rashifal)

निकटवर्ती लोगों द्वारा उत्पन्न की जा रही समस्याओं के समाधान कूटनीति और बातचीत से निकलेंगे। समय बचाने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम (Cream)
शुभ अंक: 4

मिथुन राशिफल (Gemini Aaj Ka Rashifal)

आज परिणामों के प्रति आश्वस्त रहने का दिन है। कार्यस्थल पर पुराने समीकरण बदलने से व्यवस्थाओं पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग: हरा (Green)
शुभ अंक: 6

कर्क राशिफल (Cancer Aaj Ka Rashifal)

एक साथ कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहने के बावजूद कला और मनोरंजन के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी। आज आपको अपनी कार्य-कुशलता दिखानी होगी।
शुभ रंग: हल्का नीला (Light Blue)
शुभ अंक: 8

सिंह राशिफल (Leo Aaj Ka Rashifal)

परिवार में आप सभी की आशाओं का केंद्र रहेंगे, जिससे अपेक्षाएं बढ़ी रहेंगी। आर्थिक और शारीरिक तौर पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज यात्रा टालना ही बेहतर है।
शुभ रंग: नारंगी (Orange)
शुभ अंक: 2

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी; अतिशयोक्तिपूर्ण वादे करने से बचें। व्यापारिक मामलों में प्रतिस्पर्धा के कारण आर्थिक नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: पीच (Peach)
शुभ अंक: 4

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आपके विचारों और कार्यों को समर्थन मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण पद या सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में नए गठजोड़ के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू (Peacock Blue)
शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

दूसरों के नियंत्रण में कार्य करने से तनाव महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों के पिछले गतिरोध दूर होंगे। परिवार के साथ धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं। खर्चों को नियंत्रित करने के प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग: लाल (Red)
शुभ अंक: 1

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

व्यापार से जुड़े कार्यों में प्रगति धीमी रह सकती है, जिससे थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। नए भावनात्मक संबंधों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शिक्षा में पिछली सफलता के लिए गौरवान्वित होने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: केसरिया (Saffron)
शुभ अंक: 6

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन सुखद रहने की संभावना है। दैनिक कार्यों में बेहतर कार्य-कुशलता से सामान्य से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में अधिकारों को लेकर थोड़ी चिंताएं रहेंगी।
शुभ रंग: कॉपर (Copper)
शुभ अंक: 7

कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

मन की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन होगा और गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ अनुमान से बेहतर रहेगा। दूसरों के उलझे हुए कामों में रुचि लेने से बचें। वाहन आदि के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple)
शुभ अंक: 8

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

तालमेल के अभाव में कार्यों की गति बनाए रखना मुश्किल होगा। साझेदारों से बातचीत में व्यवधान आ सकते हैं। विरोधियों को संभालने के लिए भाषा में कठोरता लानी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी संयमित रहें।
शुभ रंग: ग्रे (Grey)
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें

Chui Mui Plant : सीता माता के आंसुओं से हुआ छुईमुई का जन्म? जानिए शिव और अमृत से जुड़ी अद्भुत कथा
Also Read
View All