राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 September: इस राशि वाले भूलकर भी शेयर मार्केट में न करें निवेश, आज का राशिफल में जानें किस्मत के संकेत

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है 23 सितंबर को हो रहे बुध गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बुधादित्य योग और अन्य सितारों के कारण सोमवार किसके लिए लकी है। व्यापार, शेयर मार्केट किसके लिए भाग्यशाली रहेगा(Daily Horoscope Monday)।

5 min read
Sep 22, 2024
आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार आर्थिक रूप से सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों का सहयोग काम को और भी आसान करेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें

श्राद्ध के बाद जरूर पढ़नी चाहिए श्री पितृ आरती, पितृ देव हो जाएंगे खुश

आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार सोमवार 23 सितंबर को वृषभ राशि वालो के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, आर्थिक निवेश से लाभ होगा।

आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 23 सितंबर को मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे, जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी। दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें, सेहत के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारधारा के कारण सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 23 सितंबर को व्यवसाय में नए सौदे होंगे जो लाभकारी साबित होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्या आ सकती है, आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। संतान के विवाह में जल्दबाजी न करें, विचार कर निर्णय लें।

आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 23 सितंबर के अनुसार आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, शेयर मार्केट में निवेश से बचें। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलनेसे कार्य पूरे होंगे। कार्य स्थल पर आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि 23 सितंबर के अनुसार सोमवार को कन्या राशि वालों के व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा, यात्रा के योग हैं जो शुभ रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिजनों से संबंध में कटुता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार 23 सितंबर को अपने निजी जीवन को सार्वजनिकना करें, सोमवार को बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा, धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं।

आज का राशिफल तुला राशि 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik rashi)

आज का राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 23 सितंबर को वृश्चिक राशि वालों को को दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए। धार्मिक यात्रा के योग हैं, नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। सामाजिक आयोजनों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार आपके लिए 23 सितंबर का दिन शुभ है, आर्थिक और शारीरिक रूप से अनुकूलता का आभास होगा। धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा, वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, यात्रा संभव है।

धनु आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar rashi)

दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार 23 सितंबर को खर्च की अधिकता रहेगी। घर गृहस्थी के साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे, आवास निवास से संबंधित समस्या का हल होगा। भाइयों के व्यवहार से नाराज रहेंगे, लोग आपके भोलेपन का दुरूपयोग करेंगे।

मकर आज का राशिफल सोमवार 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार नए संबंध स्थापित होंगे, राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ और अनुकूलता लिए हुए है। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सुगम होगी, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ आज का राशिफल 23 सितंबर 2024

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार 23 सितंबर को मीन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, पुराने मित्रों से भेंट संभव है। आर्थिक समृद्धि होगी, विवादों से दूर रहे हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन आज का राशिफल 23 सितंबर 2024
Also Read
View All

अगली खबर