राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 July: वृषभ, कन्या राशि समेत 5 राशि के लोगों नवरात्रि के पहले दिन होगा आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: शनिवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है, इस दिन से माता आदि शक्ति धरती पर आती है। इस शुभ दिन के लिए दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि 6 जुलाई को वृषभ, कन्या समेत 5 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का कैसा रहेगा भविष्य (Gupt Navratri Rashifal)...

5 min read
Jul 05, 2024
आज का राशिफल शनिवार 6 जुलाई 2024 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन

आज का राशिफल मेष राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 6 जुलाई के अनुसार मेष राशि वालों के लिए किसी प्रियजन की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी। व्यापार में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें

Anant kal Sarp Dosh: अनंत कालसर्प दोष का विवाह से पहले और विवाह के बाद भी पड़ता है असर, जानें सावधानियां

आज का राशिफल मेष राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल वृषभ राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 6 जुलाई के अनुसार उम्मीद से ज्यादा खर्च होगा, परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आलस्य के कारण जरूरी कार्य लंबित होंगे, किसी अनजान भय बना रहेगा। संत सानिध्य मिलेगा, आर्थिक लाभ के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल शनिवार 6 जुलाई 2024 नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल मिथुन राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 6 जुलाई के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा, संतान की चिंता बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर के जरूरी कार्य आज पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा, दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल कर्क राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क के अनुसार सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी, कर्मचरियों से मतभेद संभव है। बहनों से संबंध मधुर होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े कार्य समय पर पूरे करें, यात्रा के योग हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल सिंह राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 6 जुलाई को सिंह राशि वालों के लिए दिन उपयुक्त है, अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बावजूद आपकी निंदा और कार्य में कमी निकाली जाएगी। सामाजिक कीर्ति में कमी आएगी, नए सम्पर्क बनेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल कन्या राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 6 जुलाई को कन्या राशि वालों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। नए व्यवधान कार्य को बाधित करेंगे, जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा, नए कपड़े आभूषणों की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद सुलझेंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कन्या राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल तुला राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार शनिवार को तुला राशि वालों का भाग्य अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। सांसारिक साधनों में वृद्धि होगी और परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का राशिफल तुला राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशिफल के अनुसार 6 जुलाई को दिन की शुरुआत में कार्य में रूकावट आएगी। वाहन की खराबी से काम देरी से पूरे होंगे। सरकारी रूके कार्य शनिवार को पूरे होंगे। दोस्तों के सहयोग से कार्य होंगे, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आर्थिक लाभ होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि शनिवार 6 जुलाई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

शनिवार राशिफल के अनुसार 6 जुलाई को अपनी सोच को बदलें, धनु राशि वालों को जमाने के साथ चलना सीखना चाहिए जो बीत गया उसे भूल कर नई शुरुआत करें, धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी अजनबी पर जल्द विश्वास न करें, उधार दिया पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल धनु राशि शनिवार 6 जुलाई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

शनिवार राशिफल 6 जुलाई के अनुसार मकर राशि वाले दिन का महत्व समझें। आलस्य त्यागें, यह आपकी उन्नति का सबसे बड़ा शत्रु है। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का राशिफल मकर राशि शनिवार 6 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि पहला दिन

आज का राशिफल कुंभ राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल शनिवार 6 जुलाई के अनुसार दिन उत्तम है, उधार दिए पैसे मिल सकते हैं। भवन भूमि में निवेश शुभ रहेगा, नए कार्य की शुरुआत आज संभव है। न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे, व्यापार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि शनिवार 6 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 6 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

दैनिक राशिफल मीन राशि के अनुसार मीन राशि वालों का दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। भाइयों से व्यवहार सुधरेंगे, भक्ति भाव में मन लगेगा। वाहन सुख संभव है।

आज का राशिफल मीन राशि 6 जुलाई 2024 शनिवार गुप्त नवरात्रि पहला दिन

ये भी पढ़ें

Chaturmas 2024: इस डेट से शुरू होगा चातुर्मास, बंद हो जाएंगे मांगलिक काम, जानिए महत्व

Also Read
View All

अगली खबर