राशिफल

Daily Horoscope 20 May: पहले दिन मिथुन, वृश्चिक समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Daily Horoscope 20 May 2024: नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार 20 मई 2024 को वैशाख शुक्ल द्वादशी है। इस दिन मोहिनी एकादशी का पारण होगा। इस दिन के लिए दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि मिथुन, वृश्चिक समेत 3 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन तक की राशियों का भविष्य (Aaj Ka Rashifal) ।

4 min read
May 19, 2024
आज का राशिफल सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

सोमवार को मेष राशि वालों की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वालों के कई अनुभव सोमवार को काम आने वाले हैं। सोमवार का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

आज का राशिफल सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले 20 मई को परमार्थिक कार्य (धार्मिक कार्य) कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दूसरों की निंदा से बचें। आपके व्यवसाय के लिए सोमवार का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

जो लोग आप की निंदा करते थे, वे आज आप की तारीफ करते नहीं रूकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ घूमने, यात्रा (प्रवास) पर जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

20 मई को वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि सोमवर 20 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौजमस्ती संभव है।

आज का राशिफल तुला राशि सोमवरा 20 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कारोबार विस्तार के योग हैं, पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चयी नहीं रह पाएंगे। सोमवार 20 मई को कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करें।

आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दूसरों से किसी भी अपने की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर हैं और कमजोर न करें। दिन मध्यम है, अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। संपत्ति लाभ संभव है।

आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयो द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 20 मई 2024
Also Read
View All

अगली खबर