राशिफल

Saptahik Rashifal 1 to 7 March 2026: मार्च 2026 का पहला हफ्ता रहेगा निर्णायक! चंद्र ग्रहण बदलेगा 12 राशियों की किस्मत

Saptahik Rashifal 1 to 7 March 2026: : साल 2026 का नया महीना मार्च कई शुभ योग और चंद्र ग्रहण से साए के बीच शुरू हो रहा है। यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ रहा है। साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 मार्च 2026 में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

4 min read
Feb 27, 2026
Saptahik Rashifal 1 to 7 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Saptahik Rashifal 1 to 7 March 2026: मार्च 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 1 से 7 मार्च के बीच लगने वाला चंद्र ग्रहण और ग्रहों की बदलती चाल सभी 12 राशियों के जीवन में हलचल पैदा कर सकती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस समय लिए गए निर्णयों का दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार Lunar Eclipse का प्रभाव मानसिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और आर्थिक मामलों पर विशेष रूप से दिखाई देगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, संबंधों और निवेश के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए मार्च के पहले सप्ताह का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Holika Dahan 2026: होली पर करें राख का ये महाउपाय, घर में होगी धन की वर्षा और सुख-शांति का वास

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि (Saptahik Rashifal Mesh)

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यापार और निजी जिंदगी से जुड़े बड़े निर्णय करने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के बुजुर्गों या शुभचिंतकों की सलाह के बाद ही अंतिम फैसले पर पहुंचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का पढ़ाई में कम मन लग सकता है। परिवार में किसी की तबीयत को लेकर आपके मन में घबराहट रहेगी।

सप्ताह के मध्य का हिस्सा आपके लिए कुछ बेहतर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कारोबार में भी सुधार होगा। किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है। आर्थिक रूप से आपको फायदा मिलेगा।

सप्ताह के अंत में आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा या उधार वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी बेहतर रहेंगे। वहीं सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी की एंट्री हो सकती है।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि (Saptahik Rashifal Vrishabh)

इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी व्यस्तता अधिक रहने वाली है। ऐसे में आपको सफल होने के लिए अपने समय और धन का प्रबंधन करना होगा। आपके सामने चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपने विवेक इस्तेमाल करके इनका समाधान ढूंढ सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। खासकर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही निर्णय लें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें, वरना आपको चोट लग सकती है।

सप्ताह के मध्य में घर के किसी सदस्य के सहयोग से आपका पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने का आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने करियर और बिजनेस को लेकर नई योजना बना सकते हैं। इसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको मनपसंद काम करने के लिए मिल सकता है।

कारोबार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि यह सुखद और नए संपर्क बनाने वाली साबित होगी। आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी से वक्त बिताने का मौका मिलने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि (Saptahik Rashifal Mithun)

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते की शुरुआत शुभ होने वाली है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में आपको आग बढ़ने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपको थोड़ी सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको इससे बचने की जरूरत है। आप लंबी या छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। यह काफी फायदेमंद होगी। इसमें आपकी प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। इन संबंधों का फायदा आपको आगे तरक्की करने पर मिलेगा।

इस सप्ताह आपको परिवार का साथ मिलेगा। घर में माता-पिता का साथ मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। वहीं घरेलू महिलाओं का अधिकतर समय धार्मिक कार्यक्रमों में बीतने वाला है जबकि कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करने वालों की अड़चनें दूर हो सकती हैं। वहीं दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार को बढ़ाने के लिए कदम उठा सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों को नजरअंजाज करने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि (Saptahik Rashifal Kark)

इस सप्ताह आपकी योजनाएं सफल होंगी। बस जल्दबाजी करने से बचें। कार्यों को सफल होता देख आपमें अलग तरह की उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति खरीदने या बेचने के प्रयास सफल हो सकते हैं। इस सौदे में आपको अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

इस सप्ताह आपको माता-पिता से खास प्रेम और सहयोग मिलने वाला है। कारोबार में आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। इसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त आय अर्जित करने के स्रोत मिलेंगे।

इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपका तीर्थयात्रा करने का भी योग बन रहा है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी होगी। लव पार्टनर के साथ सभी प्रकार के मतभेद दूर होंगे।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि (Saptahik Rashifal Singh)

इस सप्ताह करियर और कारोबार से संबंधित बड़ा मौका मिल सकता है। आपको किस्मत के साथ-साथ कड़ी मेहनत करने की भी जरूरत होगी। इन दोनों के संयोग से आप मनचाही सफलता हासिल करेंगे। आपको करीबी दोस्तों की मदद पर निर्भर रहना होगा। उनके सहयोग से आप अपनी किसी योजना को पूरा कर सकते हैं। वहीं किसी प्रभावशाली शख्सियत की मदद से आप कारोबार में फंसा पैसा वापस हासिल कर सकते हैं।

यह सप्ताह सरकार और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वे बड़ा पद हासिल कर सकते हैं या उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आप सुख-सुविधाओं से संबंधित किसी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी चीज का लंबे समय से इंतजार था, वो आपको इस सप्ताह हासिल हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि (Saptahik Rashifal Kanya)

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी ऊर्जा को कार्यों में लगाना होगा। कार्य प्रबंधन से आपको वांछित सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि आपको थोड़ा सब्र करना होगा, वरना जल्दबाजी में काम खराब हो सकता है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें। आलस्य से बचें।

सप्ताह के बीच में आपको शारीरिक परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक समय बीतेगा। मुश्किल हालात में पार्टनर का साथ मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

Also Read
View All
Holi 2026 Double Rajyog: होली 2026 पर महासंयोग: ‘डबल राजयोग’ से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, बरसेगा अपार धन

Weekly Tarot Rashifal 2026: 1-7 मार्च टैरो साप्ताहिक राशिफल… लव, मनी और जॉब अलर्ट, इस सप्ताह मेष से कन्या तक किस क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal 28 February: राशिफल 28 फरवरी 2026: त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 28 February 2026: शनिवार को किस पर रहेगी शनि की ढैय्या? जानें आज का पूरा राशिफल, मेष को संपत्ति लाभ, वृषभ-मीन पर मानसिक दबाव

Aaj Ka Tarot Rashifal: 27 फरवरी टैरो भविष्यफल…कर्क और मकर के करियर में हलचल, तुला को मिलेगी खुशखबरी, जानें बाकी राशियों का हाल

अगली खबर