Saptahik Rashifal 1 to 7 September 2024: नये सप्ताह में 4 सितंबर को बुध ग्रह गोचर होगा, इससे बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा भी ग्रहों की ऐसी स्थिति है की इन 6 राशियों की जिंदगी में विशेष उन्नति के क्षण आएंगे। इनकी किस्मत चमक जाएगी, करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन में जानें अपना भविष्य (Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवन (Saptahik Rashifal):तुला साप्ताहिक राशिफल (tula weekly rashifal in hindi) 1 से 7 सितंबर के अनुसार नए सप्ताह में संतान के करियर और शिक्षा की बाधा दूर होगी। नया वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।
उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। रविवार से लेकर मंगलवार तक के दिन शुभफलदायक रहेंगे। अपनी पिछली कमियों से सीखने का प्रयास करें। वाहन में खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाकर रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। कोई बहुमूल्य उपहार इस सप्ताह आपको मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ रिश्तेदार घर आ सकते हैं। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा।
समझदारी से समस्याओं को सुलझा लेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। शत्रुओं की चाल नाकाम होगी। स्वार्थी लोगों से दूर रहें, वो आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें।
अनावश्यक वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखें। बुजुर्ग लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बुधवार और गुरुवार को थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य जीवनः गले में इंफेक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है। पुरानी बीमारियों के पुनः उभरने की आशंका है। गाय को हरी सब्जी और साग खिलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (scorpio weekly rashifal in hindi) 1 से 7 सितंबर के अनुसार सप्ताह के मध्य में कारोबार में काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ऑफिस में बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।
व्यापार में धन लाभ के योग हैं। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में आपको काफी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कुछ असुविधा हो सकती है। टैक्स और लोन संबंधी मामले उलझ सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। भावी लक्ष्य को लेकर योजना बनाएंगे। संतान की उपलब्धि से उत्साहित रहेंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदार आएंगे। धार्मिक कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे।
परिवार से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पिता के साथ अपना व्यवहार खराब न करें। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुसंगति से बचने का प्रयास करें। क्रोध और आवेश के कारण संबंधों में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य जीवनः अस्वस्थता के कारण परेशानी हो सकती है। थकान की वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस होगा। प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःधनु साप्ताहिक राशिफल(dhanu weekly rashifal in hindi) 1 से 7 सितंबर के अनुसार पूरा सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल कार्य संपन्न होंगे।
शेयर और स्टॉक मार्केट संबंधी काम में आपको लाभ मिलेगा। बॉस आप पर किसी कार्य को लेकर दबाव बना सकते हैं। आलस्य के कारण अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा।
पारिवारिक जीवनः भावनाओं के बजाय बुद्धि का प्रयोग कर ही निर्णय लें। प्रत्येक कार्य को निष्ठा और सलीके से करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य रहेगा। अपने आत्मविश्वास से कठिन से कठिन समस्या का निराकरण करने में सफल होंगे।
हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोग आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। रविवार और सोमवार को सावधानी रखना होगा।
स्वास्थ्य जीवनः अचानक होने वाला सिरदर्द आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपकी दिनचर्या असंतुलित हो सकती है। शुगर के रोगियों को परेशानी होगी। शिवलिंग पर तीन पत्तों वाले बेलपत्र पर राम नाम लिखकर अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियां मिलेंगी। पुराने निवेश का शानदार लाभ मिलेगा। विवेक और चतुराई का परिचय देंगे।
कारोबारी यात्रा भविष्य के लिए लाभकारी होगी। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में अनमने भाव से कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको वही करना चाहिए, जिससे आपको लाभ मिले। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
पारिवारिक जीवनः वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा। प्रेमियों के लिए सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। लोगों की बातों की परवाह किए बगैर कुछ साहसिक फैसले लेने को बाध्य होंगे। घर के इंटीरियर में काफी बदलाव करने की योजना बनेगी।
सप्ताह का अंत बेहद सुखद रहने वाला है। किसी की बात को दिल पर न लें। घर के वातावरण में मन नहीं लगेगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सोमवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मौसमी बीमारियों को झेलना पड़ेगा। आपको अधिक ठंडे खाद्य पदार्थ जैसे आइसक्रीम आदि का सेवन न करें। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh weekly rashifal in hindi) 1 सितंबर से 7 सितंबर के अनुसार सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेंगे। बिगड़े कार्य अचानक एकाएक ही बन जाएंगे। करियर को धन को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।
व्यवसाय में कुछ नवाचार करने का विचार बना सकते हैं। रूकी हुई पेमेंट आपको आसानी से मिलेगी। अपनी मेहनत पर विश्वास बनाकर रखें। नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का विचार करेंगे। सोमवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों को करना लाभकारी होगा।
पारिवारिक जीवनः अविवाहितों के लिए नया सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। विपरीत जेंडर के लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निजी जीवन की गोपनीयता को बनाए रखना आवश्यक है। संतान आपकी अवज्ञा कर सकती है।
इसीलिए धैर्यपूर्वक अपने विचारों को किसी के भी सामने स्पष्ट करें। किसी पर अपनी बातों को थोपना उचित नहीं है। अपने अहंकार को छोड़ें, प्रियजनों को समय न देने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी। मन में अजीबोगरीब विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। मित्रों से मौके पर सहायता नहीं मिल पाएगी। बुधवार और गुरुवार थोड़े कठिन दिन सिद्ध होंगे। ब्राह्मण को तिल मिश्रित गुड़ का दान करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल (meen weekly rashifal in hindi) 1 सितंबर से 7 सितंबर के अनुसार नए सप्ताह में आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। जॉब में वर्चस्व बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत भाग्यशाली है। कोई शुभ समाचार मिलेगा, पका उत्साह कई गुना बढ़ेगा।
निर्माण कार्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी। अपनी प्रभावी संवादशैली से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। यदि नया घर लेने का विचार बना रहे हैं तो अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। सोमवार, मंगलवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे। तय लक्ष्यों को समय से पूरा करने का तनाव रहेगा।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिवार में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। बड़े भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। काम के साथ ही आपको आराम पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। रोष में आकर किए गए काम का परिणाम नकारात्मक ही होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी बेहद आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का बढ़चढ़कर बखान न करें वर्ना लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताहान्त में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नित्य शिव चालीसा का पाठ करें।