Weekly Rashifal 3 May to 9 May 2026 : 3 से 9 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, किस पर रहेगा राजयोग का असर (लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, नवपंचम योग) और कौन सी राशियां रहेंगी सबसे lucky। करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी पढ़ें।
Weekly Rashifal 3 May to 9 May 2026 : 3 से 9 मई 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य राजयोग, नवपंचम योग और त्रिग्रही योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
इस सप्ताह कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रहों की चाल के अनुसार करियर, व्यापार, प्रेम संबंध, धन लाभ और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के इस साप्ताहिक राशिफल में आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहेगा, कौन सी राशियां रहेंगी सबसे lucky और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।
तुला राशि वालों को इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मेहनत का इच्छित फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे लोगों की इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आपके संचित धन में इजाफा होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। सम्मान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।
सप्ताह के अंत में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभकारी होगी। दोस्तों के साथ अचानक कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अगर आपका परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद चल रहा था तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका तनाव कम होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशखबरी लेकर आ सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सौभाग्य की प्राप्ति होगी। अगर किसी काम को लंबे समय से पूरा करने के लिए प्रयासरत थे तो उसमें आपको मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं। भूमि और भवन से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
खास बात यह है कि इसमें आपको अच्छा मुनाफा होगा।
सप्ताह के बीच में नौकरीपेशा जातकों को आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किस्मत का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिल सकता है और प्रमोशन के भी आसार हैं। सप्ताह के अंत में महिलाओं का ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। किसी तीर्थस्थान पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा। हफ्ते की शुरुआत में कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश में प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर और कार्यक्षेत्र में आपको भरपूर समर्थन मिलने के आसार हैं।
यह सप्ताह पारिवारिक सुख की दृष्टि से अत्यंत शुभ रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में जश्न जैसा माहौल होगा। परिवार के सदस्यों से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों को मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं।
अगर आप लंबे समय से कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के अंत तक पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे।
यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में कोई बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आपके लिए सप्ताह कठिनाई भरा हो सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और शुभचिंतकों की मदद से समस्या से उबर जाएंगे। इस दौरान भ्रम की स्थिति से बचें, वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।
सप्ताह का दूसरा हिस्सा पहले की तुलना में थोड़ा राहत भरा रहेगा। आप अपनी मेहनत और प्रयासों से कार्यों में मनचाही सफलता पाएंगे। सफलता के जोश में आपको होश खोने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार से जुड़े जातकों को इस सप्ताह प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सोच समझकर नया निवेश करें। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। वरना सामाजिक बदनामी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। हफ्ते की शुरुआत से ही अच्छे समाचार मिलने लगेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों की तरफ से सराहना मिलने से मन खुश होगा। महिलाएं पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में अधिक लगी रहेंगी। भगवान के प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के बीच में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता मिलेगी, जिससे आपके लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ जाएंगे। शत्रु इस सप्ताह आपसे दूर ही रहेंगे।
कारोबार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ रहेगी। अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे। इस दौरान घर में शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा बचकर चलना होगा। लोग आपको बहकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके बहकावे या उकसावे में आने से बचें। अपने धन और समय का सही जगह इस्तेमाल करें, इससे आप अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र मंक अपना व्यवहार दुरुस्त रखना होगा। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सप्ताह के बीच में आपके पास काम अधिक होगा। ऐसे में जल्दबाजी से बचने का प्रयास करें। परिवार में किसी से गलतफहमी होती है तो उसे बातचीत से सुलझाएं। विवाद करने से बचें। इस सप्ताह वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कठिन हालात में लव पार्टनर आपके लिए मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।