राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 25 To 31 May 2026: सिंह, कन्या और मेष राशि के लिए खास रहेगा सप्ताह, करियर और धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

Weekly Tarot Horoscope 25 To 31 May 2026 Aries to Virgo: मई 2026 का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह, कन्या और मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी अहम साबित हो सकता है। आइिए जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल।

2 min read
May 22, 2026
Tarot Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026| Chatgpt

Weekly Tarot Horoscope 25 To 31 May 2026 Aries to Virgo: मई 2026 का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। यह सप्ताह रिश्तों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, सिंह, कन्या और मेष राशि के जातकों के लिए यह समय खास रहने वाला है। जानिए 25 से 31 मई 2026 तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामों में थोड़ी देरी जरूर महसूस होगी, लेकिन धैर्य रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। इस समय आपको भावनाओं की बजाय व्यावहारिक सोच अपनानी होगी।आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी नए लाभ का रास्ता खुल सकता है। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। यह सप्ताह आपको सिखाएगा कि हर परिस्थिति को बदलना संभव नहीं होता, इसलिए कुछ चीजों को स्वीकार करना ही समझदारी है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ गंभीर विषय पर बहस होने की संभावना है, इसलिए अपनी बात सोच-समझकर रखें। छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है।कार्यक्षेत्र में भी शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आ सकती हैं। हालांकि सप्ताह के अंत तक हालात सुधरते नजर आएंगे। धैर्य और शांत व्यवहार ही इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

मिथुन राशि के लोगों का मन इस सप्ताह थोड़ा उदास रह सकता है। किसी काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। साथ ही कुछ लोग आपके फैसलों का विरोध भी कर सकते हैं।ऐसे समय में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी भी आर्थिक सौदे या महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक तनाव वाला रह सकता है। विचारों में मतभेद के कारण रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने की बजाय अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। शांत और संतुलित व्यवहार से कई समस्याएं खुद ही खत्म हो जाएंगी।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलेंगे और करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आएगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी और काम की सराहना होगी।दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यह सप्ताह आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा।

ये भी पढ़ें

Sun Transit 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, नौतपा की भीषण गर्मी के पीछे छिपा है अच्छे मानसून का संकेत
Also Read
View All