जयपुर

Jaipur Police : सांगानेर से घर छोड़कर गए तीनों बच्चे डीग में मिले, आज आएंगे जयपुर

Jaipur Police : पुलिस की मेहनत काम आई। सांगानेर से घर छोड़कर गए तीनों बच्चे डीग में मिल गए। पुलिस और अभिभावक आज उन बच्चों को जयपुर लेकर आएंगे। फिर बच्चों से पुलिस पूछताछ करेगी।

less than 1 minute read
सांगानेर से घर छोड़कर गए तीनों बच्चे। फोटो पत्रिका

Jaipur Police : जयपुर के सांगानेर इलाके में हनुमान सिटी से बुआ के बेटे के साथ घर छोड़कर गाए बच्चे गुरुवार रात डीग में मिल गए। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने तीनों बच्चों के मिलने की पुष्टि की है। पुलिस को बच्चों के डीग में होने की पुख्ता सूचना मिली तो डीग पुलिस से संपर्क किया गया। डीग पुलिस को बच्चे घूमते हुए मिले। तीनों बच्चों को शुक्रवार तड़के तक जयपुर लाया जाएगा। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी की ये 14 अगस्त को घर से निकलने के बाद कहां-कहां गए और किसके पास ठहरे। बच्चों ने इस दौरान रुपए भी निकाले थे।

ये भी पढ़ें

Panchayat Elections New Update : पंचायत-निकाय चुनाव के लिए राजस्थान सरकार पहुंची हाईकोर्ट, आज होगी सुनवाई

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

उल्लेखनीय है कि पत्रिका ने बच्चों के लापता होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। गुरुवार देर रात परिजन बच्चों को लेने के लिए डीग रवाना ही गाए। इस दौरान उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

14 अगस्त घर छोड़कर निकले थे तीनों

सांगानेर निवासी विजय सिंह के दो बच्चे मोहित सिंह और नितिन सिंह 14 अगस्त को सुबह स्कूल जाने की कहकर निकले थे। उनके साथ उनको बुआ का बेटा अरमान भी साथ था।

मोबाइल फोन से जुड़े ऐप से निकाले पैसे

तीनों बच्चे घर से निकलने के बाद गांधी नगर स्टेशन पर पहुंच गए। पुलिस को वहां पर फुटेज मिली थी, जिसमें तीनों साथ दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कपड़े भी बदले थे। बच्चों ने मोबाइल फोन से जुड़े एक ऐप के माध्यम से 1300 रुपए भी निकाले थे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में जर्जर स्कूलों की सर्वे रिपोर्ट देख शिक्षा विभाग को आया पसीना, कहां से आएंगे ₹ 25 हजार करोड़
Published on:
22 Aug 2025 08:30 am
Also Read
View All
CM Bhajan Lal Sharma : दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक, आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री के ‘धुआंधार’ दौरे?

Jaipur: जमीन कब्जा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिलते ही भागा आरोपी, मोबाइल बंद करके बदला ठिकाना

राजस्थान में ‘आधी आबादी’ का पूरा सच, 74 साल में 130 महिलाएं ही चढ़ सकीं विधानसभा की सीढ़ियां, पहली सदन में कमला-यशोदा की एंट्री

Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल