जैसलमेर

जैसलमेर : कचरा गाड़ी में स्कूली छात्र का अपहरण, इलाके में सनसनी, पुलिस ने किया आरोपियों का पीछा

11वीं कक्षा के एक छात्र को कचरा गाड़ी में डालकर ले जाने की सनसनीखेज कोशिश से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को बरामद कर लिया और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
kidnapping, kidnapping in Jaisalmer, school student kidnapped, school student kidnapped in Rajasthan, school student kidnapped in Jaisalmer, school student kidnapped in garbage truck, Jaisalmer news, Rajasthan news, अपहरण, अपहरण इन जैसलमेर, स्कूली छात्र का अपहरण, स्कूली छात्र का अपहरण इन राजस्थान, स्कूली छात्र का अपहरण इन जैसलमेर, कचरा गाड़ी में स्कूली छात्र का अपहरण, जैसलमेर न्यूज, राजस्थान न्यूज
एआई तस्वीर

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार को स्कूल समय में एक छात्र को बीच सड़क से उठाने की घटना सामने आई। अमर शहीद सागरमल गोपा उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र समीर जावा पुत्र प्रकाश जावा यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर स्कूल से लौटा था। बाहर आते ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया, पीटा और नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी में जबरन बैठा कर ले गए। घटना शहर में दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में हलचल मच गई।

पुलिस देख आरोपी घबराए

छात्र को पहले शहीद पूनम सिंह स्टेडियम के पास से उठाया गया और फिर गड़ीसर इलाके की तरफ ले जाया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे शहर के अन्य हिस्सों में भी घुमाया। मामले की जानकारी मिलते ही छात्र के पिता ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत वारदात की दिशा में जांच शुरू की, संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की और पीछा किया। पुलिस को आते देख आरोपी घबरा गए और छात्र को बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले।

यह वीडियो भी देखें

पुरानी आपसी रंजिश की संभावना

बाद में छात्र को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की संभावना है। छात्र के पिता ने बताया कि जिन युवकों ने बेटे को उठाया, उन्होंने पहले भी मामूली विवाद में उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस बीच पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
22 Jan 2026 05:07 pm
Published on:
22 Jan 2026 05:07 pm