जांजगीर चंपा

CG News: सातवीं के पेपर में गड़बड़ी, गलत प्रश्नों से मचा हड़कंप, पेंसिल से बदले गए सवाल

Janjgir Champa News: स्वामी आत्मानंद विद्यालय, अकलतरा में आयोजित कक्षा सातवीं की परीक्षा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रों को सोशल स्टडीज के प्रश्न पत्र में गंभीर त्रुटियाँ मिलीं।

2 min read
सातवीं के पेपर में गड़बड़ी (Photo AI)

CG News: स्वामी आत्मानंद विद्यालय अकलतरा में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब कक्षा सातवीं के पर्चा में छात्रों को गलत गलत सवाल दे दिए गए थे। इससे छात्रों में हडक़ंप मच गया। छात्रों ने जब क्लासटीचर मैडम से मामले की शिकायत की तो उन्होंने प्रश्न पत्र में काट छांटकर नए प्रश्न पत्रों का वितरण किया। इसके चलते छात्रों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत डीईओ आफिस में की गई है और ऐसे लापरवाह शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें

Atmanand School Admission 2025: आत्मानंद स्कूलों में 4500 सीटों के लिए निकली लॉटरी, इस तारीख तक होगा मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन

जानें पूरा मामला

दरअसल, शनिवार को स्वामी आत्मानंद विद्यालय अकलतरा में होम एक्जामिनेशन चल रहा है। शनिवार को कक्षा सातवीं का सोशल स्टडी का पेपर था। सुबह परीक्षा का दौर शुरू हुआ। जैसे की छात्रों को प्रश्न पत्र बांटे गए वैसी ही प्रश्न पत्र देखकर छात्रों का माथ चकरा गया। उन्हें समझ में ही नहीं आ रथा कि आखिर पेपर किसका है। क्योंकि उन्होंने सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई की थी और परीक्षा की तैयारी की थी। लेकिन पहले ही प्रश्न में वे चकरा गए क्योंकि प्रश्न गलत निकले।

पेंसिल से सुधारे गए प्रश्न पत्र

छात्रों ने मामले की शिकायत क्लासरूम में उपस्थित मैडम से की। मैडम ने तत्काल सभी प्रश्न पत्रों को पैंसिल से काटा और दूसरा प्रश्न पत्र वितरित किए। समस्या इतना ही नहीं, बच्चों के प्रश्न पत्र में पैंसिल से फिर से नए सिरे से दूसरे सवाल दिए गए। जिसे बच्चे ठीक ढंग से समझ नहीं पाए। परीक्षा हाल में बच्चे अपने सिर धुनते नजर आए।

पूरे मामले की शिकायत डीईओ से

बच्चों ने आपबीती अपने अभिभावकों को बताई। अभिभावक सीधे स्कूल पहुंचे और मामले की फरियाद प्राचार्य से की और कार्रवाई की मांग की है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

10 अप्रैल से आत्मानंद स्कूलों में शुरू होगा प्रवेश, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन- प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। प्रदेश में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें नए सत्र के लिए प्रवेश दिए जाएंगे… पूरी खबर पढ़े

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पर गंभीर आरोप, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार में नियमों से हटकर बदलाव- जशपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की हालिया शिक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मामला अब स्थानीय स्तर से निकलकर प्रदेशव्यापी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है… पूरी खबर पढ़े

Published on:
12 Apr 2026 05:45 pm
Also Read
View All