
Atmanand School Admission 2025: बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पहली से 12वीं में प्रवेश के लिए अभिभावकों ने पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन किया है।
जिले के 34 स्कूलों में 6 मई से लेकर 10 मई तक अलग-अलग दिन लॉटरी निकाली जाएगी। 6 मई को पहले दौर में जिले के 9 आत्मानंद स्कूल जिसमें स्वामी आत्मानंद डीकेपी कोटा, स्वामी आत्मानंद मस्तूरी, शास.उ.मा.शाला पंधी, स्वामी आत्मानंद डॉ.बी.आर. अंबेडकर स्कूल, शास. उ.मा. शाला सरकंडा, स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर, चकरभाठा स्कूल, जेएमपी तखतपुर और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेलपान तखतपुर में 4500 से अधिक सीटों पर एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लॉटरी निकाली गई।
चयनित छात्रों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 15 मई तक किया जाएगा। अनुपस्थित रहने पर प्रवेश की प्रतीक्षा सूची से वरीयता क्रम से अन्य छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
जिले के 9 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए 7 मई को लॉटरी निकालकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करगीकला कोटा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सीपत, स्वामी आत्मानंद शेख गफार स्कूल तारबाहर, स्वामी आत्मानंद लाल बहादूर शास्त्री स्कूल बिलासपुर, शासकीय कन्या सरकंडा, कोनी, शासकीय कन्या बिल्हा, शासकीय उ.मा.शाला बरतोरी और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सकरी शामिल है।
Updated on:
7 May 2025, 12:53 PM IST
Published on:
7 May 2025, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.