जशपुर

CG News: साय सरकार का बड़ा फैसला, जशपुर समेत 133 गांवों में लगेंगे ट्रांसफार्मर, जानें क्या होगा फायदा

Good News: जशपुर जिले समेत 133 गांवों, नगरों और टोला-मुहल्लों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई गई है।

2 min read
Apr 19, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला (फोटो सोर्स- DPR)
साय सरकार का बड़ा फैसला (फोटो सोर्स- DPR)

CG News: प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले सहित राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए व्यापक योजना लागू की जा रही है।

133 गांवों, नगरों और टोला-मुहल्लों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले के 133 गांवों, नगरों और टोला-मुहल्लों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। इससे किसानों, छात्रों और लघु व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।

विद्युत वितरण प्रणाली और अधिक सशक्त होगी

प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत अधोसंरचना के विस्तार के तहत जशपुर जिले में उच्च स्तरीय परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी का अत्याधुनिक उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है, जो राज्य के प्रमुख उच्च क्षमता उपकेंद्रों में शामिल होगा।

इसके अतिरिक्त सलिहाटोली, विपतपुर, भगोरा, समडमा, मैनी, रेड़े, पालीडीह, खुटेरा एवं चेटवा सहित विभिन्न स्थानों पर नए 33/11 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। साथ ही फरसाबहार और झिक्की बगीचा में 132/33 केवी के उच्च क्षमता सब-स्टेशन भी स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय विद्युत वितरण प्रणाली और अधिक सशक्त होगी।

प्रदेशवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी तथा औद्योगिक और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। प्रदेशवासियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

CM साय ने खोला विकास का पिटारा, 16.30 करोड़ से इन 5 सड़कों का किया जाएगा निर्माण, लोगों को मिलेगा लाभ- जशपुर जिले में सड़क विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 16 करोड़ 30 लाख रुपए की बड़ी सौगात दी है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और विकास को मजबूती मिलेगी… पूरी खबर पढ़े

बिलासपुर को बड़ी सौगात, CM साय ने 26.93 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर उन्होंने अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया… पूरी खबर पढ़े

Published on:
19 Apr 2026 08:06 pm