जोधपुर

Rajasthan Success Story: बेटी का रिजल्ट देखकर फूट-फूटकर रोने लगे पिता, बोले- मैं अनपढ़, अंगूठा छाप, छोरी ने नाम किया रोशन

RBSE 12th Result Success Story: जोधपुर की आशा चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और 12वीं आर्ट्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।

2 min read
Mar 31, 2026
पिता के साथ आशा चौधरी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के आगे किसी भी कमी की दीवार टिक नहीं पाती, यह साबित किया है जोधपुर की आशा चौधरी ने। साधारण परिवार में पली-बढ़ी आशा ने 12वीं आर्ट्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया। उनकी सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result: दसवीं में देखा था सपना, 12वीं में छोटे से गांव के बेटे ने किया कमाल, अब मिशन IAS

अनुशासन पढ़ाई की सबसे बड़ी ताकत

बासनी तंबोलिया माता का थान क्षेत्र की रहने वाली आशा चौधरी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या और अनुशासन उनकी पढ़ाई की सबसे बड़ी ताकत रही। वह रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं और दिनभर स्कूल में पढ़ाए गए पाठ को दोहराने पर ध्यान देती थीं। उनका मानना है कि लगातार रिविजन और समय पर डाउट्स क्लियर करना सफलता की कुंजी है।

आशा की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का त्याग भी साफ झलकता है। उनके पिता प्रेमाराम चौधरी ने भावुक होकर बताया कि वह और उनकी पत्नी बाबू देवी दोनों पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटी को कभी घर के काम में नहीं लगाया, ताकि वह पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दे सके। आज उसकी सफलता देखकर आंखें खुशी से भर आई हैं। आशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना

उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया, जिससे पढ़ाई में आत्मविश्वास बढ़ा। वह रात को समय पर सो जाती थीं, ताकि सुबह जल्दी उठकर ताजगी के साथ पढ़ाई कर सकें। आशा का सपना अब और बड़ा है। वह आगे पढ़ाई जारी रखते हुए प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता, बस लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है।

मथानिया में 12वीं कला संकाय का शत-प्रतिशत परिणाम

वहीं मथानिया स्थित यशोदा देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12 कला संकाय का परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की सभी 72 छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम में पवित्रा परिहार ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तनुश्री सांखी ने 95.00 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पूजा ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में ज्योति परिहार 93.20%, पूजा 92.40% तथा निकिता 90.20% शामिल हैं। कुल 6 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय में 66 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 6 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result: मां चलाती हैं आटा चक्की, बेटी ने किया कमाल, तीन सब्जेक्ट में ‘परफेक्ट 100’, इनाम में मिलेगी 5 लाख की कार

Also Read
View All

अगली खबर