कौशाम्बी

कौशांबी में दो सिर और चार हाथ वाले बच्चे का जन्म, देखने उमड़ी भीड़, कुछ ही घंटों में हुई मौत

Kaushambi Conjoined Twins News: कौशांबी में एक महिला ने दो सिर और चार हाथ वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। जानें पूरा मामला...
2 min read
Kaushambi Child Birth News, Medical Miracle Kaushambi
कौशांबी में दो सिर और चार हाथ वाले बच्चे का जन्म | फोटो सोर्स- patrika.com

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले से एक ऐसा अनोखा करिश्मा सामने आया है, जिसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए। यहां एक अस्पताल में दो सिर, चार हाथ और एक धड़ वाले बहुत ही दुर्लभ जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लग गई। लेकिनजन्म के कुछ ही घंटों बाद बच्चे की मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने कराई डिलीवरी

यह पूरा मामला करारी कस्बे का है। तियरा जमालपुर गांव की रहने वाली यशोदा देवी को अचानक से डिलीवरी का दर्द शुरू हुआ। घरवाले उन्हें तुरंत पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने तुरंत महिला को भर्ती किया और उसकी डिलीवरी कराई गई। लेकिन जैसे ही बच्चा पैदा हुआ, उसकी बनावट देखकर खुद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दंग रह गए।

एक धड़, दो सिर और चार हाथ

पैदा हुए जुड़वा बच्चों का शरीर आपस में इस कदर जुड़ा था कि उनके दो सिर और चार हाथ साफ नजर आ रहे थे, लेकिन नीचे का बाकी हिस्सा एक ही था। मेडिकल की भाषा में ऐसे बच्चों को 'कंजॉइंट ट्विंस' (जुड़े हुए जुड़वा बच्चे) कहा जाता है। अस्पताल में बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

मासूमों को बचाने की कोशिश रही नाकाम

शारीरिक बनावट अलग होने के कारण जन्म के बाद से ही बच्चों की हालत बहुत नाजुक थी। डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही थी। लेकिन सुबह करीब 7 बजे एक बच्चे की धड़कनें रुक गई। इसके बाद डॉक्टरों ने दूसरे बच्चे को बचाने के लिए उसे तुरंत प्रयागराज के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

घर पहुंचते ही टूट गई सांसें, परिवार में मातम

डॉक्टरों के रेफर करने के बाद परिजन बच्चे को प्रयागराज ले जाने के बजाय सीधे अपने घर लौट गए। लेकिन घर पहुंचते ही सुबह करीब 11 बजे दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्यों होता है ऐसा?

मेडिकल साइंस में ऐसे मामलों को 'कंजॉइंट ट्विंस' कहा जाता है। जब मां के गर्भ में भ्रूण पूरी तरह से अलग नहीं हो पाता, तो बच्चे आपस में जुड़ जाते हैं। ऐसे मामलों में बच्चों के आंतरिक अंग (जैसे दिल या लिवर) आपस में जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से इनका जिंदा बच पाना बहुत मुश्किल होता है।

Updated on:
24 Jun 2026 05:43 pm
Published on:
24 Jun 2026 05:43 pm
Also Read
View All