कोटा

Video: मथुराधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में ऐसे सजी 56 भोग की झांकी कि दर्शनार्थियों को करना पड़ा घंटो इंतजार

कोटा. पांच दिवसीय दीपो के महापर्व दीपावली के त्यौहारो की कड़ी में चोथे दिन शुक्रवार को शहरभर में अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

2 min read
Oct 20, 2017
Annakoot Festival Celebration in Kota

कोटा . पांच दिवसीय दीपो के महापर्व दीपावली के त्यौहारो की कड़ी में चोथे दिन शुक्रवार को शहरभर में गोवर्धन पर्व व अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने अन्नकूट महोत्सव मना व गोवेर्धन पूजन कर सुख समृध्यी की कामना की।

इस दौरान जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव के आयोजन हुए। पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में 56 भोग की झांकी सजाई गई। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान मथुराधीश को अन्नकूट का भोग लगाया। साथ ही भगवान के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व सुबह से ही मथुराधीश जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की कतारें लगी रही। लोग परिवार के साथ मथुराधीश जी के दर्शन के लिए घंटों कतार में लगे रहे।

मंदिरो में नए मौसम की तरकारी का भोज लगाया गया। इस मौके पर महिलाओ ने गिरिराज धरण की झांकी बनाई गोवेर्धन महाराज का पूजन कर को पुये पकोड़ी व पपड़ी तथा विभिन्न तरह के पकवान चढ़ाये। शहर में जगह जगह महोत्सव की धूम नजर आई।

महिलाये नए परिधानों में सज धजकर पूजन कर रही थी। उन्होंने पूजन कर दीप जलाये। गीत गाये व कथा कही। पूजन कर आरती कर परिक्रमा लगा धन्यधान्य से परिपूर्णता की प्रार्थना की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। महापर्व का उल्लास नजर आ रहा था। घरो व मंदिरो में अन्नकूट महोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान में मौसम की तरकारीयो का भोग लगाया गया।

Published on:
20 Oct 2017 08:51 pm