पौराणिक मान्यताओं में माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठा लिया था और पूरे वृंदावन गांव को भारी बारिश व तूफान से बचाया और अभिमानी इंद्र का घमंड चूर-चूर किया। तब से ही लोग गिरिराज गावर्धन की पूजा करने लगे हैं। भारतीय लोकजीवन में इस पर्व का खास महत्व है। गोवर्धन पर्व पर गायों की पूजा की जाती है। गाय उसी तरह पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है।