लाइफस्टाइल

Bel Khane Ka Sahi Samay : बेल को कितने महीने खाएं, गलत सेवन से पेट के लिए नुकसानदेह, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए सही तरीका

Bel Khane Ka Sahi Samay : गर्मी में अधिकतर लोग बेल मिलने के साथ ही सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन, बेल को किस माह में खाना शुरू करना चाहिए। इस बात को समझना जरूरी है तभी बेल खाने के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज ने से समझिए बेल खाने का सही तरीका।

2 min read
Apr 11, 2026
बेल के फायदे और नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo - Gemini AI

Bel Khane Ka Sahi Samay : गर्मी के मौसम में बेल मिलने लगता है। अधिकतर लोग बेल मिलने के साथ ही सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन, बेल को किस माह में खाना शुरू करना चाहिए, बेल खाने का सही समय क्या होता है? इस बात को समझना जरूरी है तभी बेल खाने के फायदे मिलते हैं। इस तरह के सवालों के जवाब आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज ने पत्रिका के रवि कुमार गुप्ता के साथ बातचीत में बताया है।

ये भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi Fitness : वैभव के फिटनेस कोच ने बताया, किस एक्सरसाइज और डाइट के दम पर मारते हैं चौके-छक्के

Bel Khane ke Nuksan | बेल खाने को लेकर ना करें ये गलतियां

डॉ. राज कहते हैं, बेल खाने को लेकर लोग अक्सर लापरवाही करते हैं। इसलिए, बेल खाने से नुकसान हो जाता है। अगर गलती करते हैं तो ये पेट के लिए जहर की तरह बन जाता है। इसलिए ये गलतियां ना करें-

  • बेल जूस में चीनी ना मिलाएं।
  • बेल को अधिक ठंडा करके ना पिएं।
  • बासी बेल जूस ना पिएं।
  • खाना खाने के तुरंत बाद बेल जूस ना पिएं।
  • रात में बेल का सेवन ना करें।
  • कच्चा बेल को खाने से बचें।

बेल खाने का सही समय

बेल खाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों में (अप्रैल से जून) होता है। जब गर्मी पड़ने लगे तभी इसका सेवन करें। आप इसे सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन से पहले खा सकते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

पेट के लिए "अमृत" है बेल

पका हुआ बेल या इसका शरबत पाचन और पेट के लिए अमृत के समान माना जाता है। अगर आपको गर्मी में कब्ज या पाचन की समस्या रहती है तो आप इसका सेवन करें।

Bel ka sharbat | बेल जूस बनाने का सही तरीका

बेल का शरबत बनाने के लिए पके हुए बेल के गूदे को निकालकर पानी में मैश करें। इसे छानकर स्वाद के अनुसार मिश्री या गुड़ मिलाकर शरबत के रूप में पिएं। आप 150-200 ग्राम पके हुए बेल को सीधा भी खा सकते हैं।

किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

स्थितिसुझाव
कब्ज (Constipation)बेल में कसैले गुण होते हैं, इसलिए अधिक सेवन से कब्ज हो सकती है। सीमित मात्रा में ही लें।
गर्भवती महिलाएंसेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि यह पेट के लिए बहुत अधिक सक्रिय हो सकता है।
मधुमेह (Diabetes)बिना चीनी या मिश्री के ही इसका सेवन करें।
एलर्जीजिन लोगों को बेल या इससे संबंधित फलों से एलर्जी है, वे इससे परहेज करें।

ये भी पढ़ें

Anti Cancer Drinks : कैंसर से बचाव के लिए क्या पीना चाहिए? कैंसर विशेषज्ञ ने गिनाए 1,2,3, 4 नाम
Also Read
View All