3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरदर्द, पीलिया और अंदरुनी चोट में फायदेमंद है बेल, जानें इसके अन्य फायदे

बील या बेल अपने विशेष गुणों से शरीर की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है, आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 22 Feb 2019, 12:15 PM IST

bel-fruit-is-beneficial-for-headache-jaundice-and-inner-injury

बील या बेल अपने विशेष गुणों से शरीर की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है, आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में

बील या बेल अपने विशेष गुणों से शरीर की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है, आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में

पीलिया में बील की कोपलों का 50 ग्राम रस में एक ग्राम पिसी काली मिर्च मिलाकर सुबह-शाम पिएं, इससे लाभ मिलता है।
सौ ग्राम पानी में इसका थोड़ा गूदा उबालें, ठंडा होने पर कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

सिरदर्द में बील पत्र के रस से भीगी पट्टी माथे पर रखें। पुराना सिरदर्द होने पर कुछ पत्तों का रस निकाल कर पिएं। गर्मियों में इसमें थोड़ा पानी मिला लें।
मोच या अंदरुनी चोट में बील के पत्तों को पीसकर थोड़े गुड़ में पकाएं। इसे पीड़ित अंग पर बांध दें। दिन में तीन-चार बार इसे बदलें, लाभ मिलता है।
पके हुए बील में चिपचिपापन होता है इसलिए यह डायरिया रोग में काफी लाभप्रद है और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।
पका बील खाने से वात और कफ रोग दूर होते हैं।

गर्मी के मौसम में पेट के साथ दिमाग के लिए भी ठंडक बेहद जरूरी होती है। इस मौसम में बील या बेल ठंडक देता है। गर्मियों में लू लगने पर इसका शर्बत पीने से आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।