लाइफस्टाइल

Curd In Winter: सर्दियों में भी खाया जा सकता है दही? जानिए इसके खाने के फायदे या नुकसान

Curd In Winter: क्या वास्तव में सर्दियों में दही सेहत के लिए हानिकारक होता है? या फिर यह पोषण और पाचन के लिहाज से फायदेमंद भी हो सकता है? इस लेख में जानिए सर्दियों में दही खाने के फायदे, संभावित नुकसान और इसे खाने का सही तरीका।

2 min read
Oct 15, 2025
Curd health benefits in winter|फोटो सोर्स – Freepik

Curd In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही बहुत से लोग दही खाना छोड़ देते हैं, यह सोचकर कि यह ठंडक बढ़ा सकता है या सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है। लेकिन क्या वास्तव में सर्दियों में दही सेहत के लिए हानिकारक होता है? या फिर यह पोषण और पाचन के लिहाज से फायदेमंद भी हो सकता है? इस लेख में जानिए सर्दियों में दही खाने के फायदे, संभावित नुकसान और इसे खाने का सही तरीका

ये भी पढ़ें

Ayurveda Winter Diet Tips : सर्दियों के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आयुर्वेद के ये 7 नियम बचाएंगे बीमारी से

क्या कहता है आयुर्वेद? (Dahi In Winter)

आयुर्वेद के अनुसार दही की प्रकृति गर्म होती है। यानी ये शरीर पर गर्म असर डालता है, न कि ठंडा। हां, अगर आप फ्रिज से निकाला हुआ ठंडा दही सीधे खा लेंगे, तो जरूर गले पर असर पड़ सकता है। इसलिए ठंड में दही खाने से परहेज नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे सही तरीके से खाना जरूरी है।

दही के फायदे (Curd In Winter Benefits)

पाचन में सहायक


दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करता है। इससे पाचन सुधरता है और कब्ज या गैस की समस्या दूर होती है।

वजन घटाने में मददगार


दही में मौजूद प्रोटीन भूख को लंबे समय तक दबाए रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है


इसमें कैल्शियम, जिंक और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं खासकर सर्दियों में जब बीमार होने की आशंका ज़्यादा होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद


दही स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो बना रहता है। ड्राई स्किन की समस्या में भी यह असरदार हो सकता है।

दिल के लिए अच्छा

नियमित रूप से दही खाने से बुरा कोलेस्ट्रॉल घटता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

सर्दियों में दही खाने का सही तरीका


दही को कमरे के तापमान पर आने के बाद ही खाएं।दही में थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं। इससे इसका थर्मल इफेक्ट संतुलित हो जाता है और गले में खराश जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

ये भी पढ़ें

Radish Benefits: सर्दियों में मूली खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लाभ

Updated on:
15 Oct 2025 11:45 am
Published on:
15 Oct 2025 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर