लाइफस्टाइल

Rajasthan Ki Kachri: रेगिस्तान का ‘सीक्रेट फल’, जो मीट को बना दे मक्खन, क्या आपने कभी चखा है ये

Rajasthan Ki Kachri: क्या आपने देखा है राजस्थान का 'मिनी तरबूज'? ये छोटी सी काचरी स्वाद में खट्टी-मीठी और सेहत के लिए वरदान है। जानिए क्यों राजस्थान के लोग इसके दीवाने हैं।

3 min read
Mar 09, 2026
नन्हा तरबूज (source: gemini)

Rajasthan Ki Kachri: राजस्थान के रेतीले धोरों में एक ऐसी चीज उगती है जिसे दुनिया पहली नजर में तो 'नन्हे तरबूज' कहती है, लेकिन असल में वह 'काचरी' होती है। जब झुलसा देने वाली लू चलती है और कोई सब्जी नहीं बचती, तब ये छोटी सी काचरी ही थाली का स्वाद बचाती है। ये जितनी छोटी है, इसके गुण उतने ही बड़े हैं। आकार छोटा होने के बावजूद इसका स्वाद खट्टा मीठा और ताजगी भरा होता है। आखिर क्या है इस काचरी का राज और क्यों इसके लिए लोग दीवाने रहते हैं? आइए जानते हैं इस देसी फल की पूरी कहानी।

ये भी पढ़ें

Sanju Samson Diet Plan: संजू सैमसन को पसंद है ये मछली और दिल्ली के… T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सामने आया डाइट प्लान

रेत में उगने वाला मिनी तरबूज

काचरी (Cucumis callosus) नाम का एक जंगली पौधा है जो बिना ज्यादा पानी के रेगिस्तान में आसानी से उग जाता है। इसकी बेल जमीन पर फैलती है और बारिश के बाद थोड़े ही समय में छोटे गोल फल आने लगते हैं। पकने पर इसका रंग हल्का पीला या भूरा हो जाता है और ऊपर हल्की धारियां भी दिखती हैं। गांवों में बच्चे इसे तोड़कर सीधे खा लेते हैं क्योंकि इसका स्वाद हल्का खट्टा और मीठा दोनों होता है। यही स्वाद इसे आम सब्जियों से अलग बनाता है और इसी वजह से राजस्थान में इसका खास महत्व है।

राजस्थानी रसोई का सीक्रेट इंग्रीडिएंट

रेगिस्तानी इलाकों में काचरी सिर्फ फल नहीं बल्कि रसोई का खास मसाला भी है। कच्ची काचरी को सलाद में डाला जाता है, जबकि सूखी काचरी को पीसकर मसाला बनाया जाता है। यही पाउडर केर सांगरी, गट्टे की सब्जी और कई सब्जियों में अलग स्वाद देता है। पुराने समय के लोग आज भी इसे मांस को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि सूखी काचरी में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो मांस को जल्दी नरम कर देते हैं। यही कारण है कि कई पारंपरिक राजस्थानी नॉन वेज व्यंजनों में काचरी पाउडर स्वादिष्ट माना जाता है।

सेहत के लिए है सुपरफूड

काचरी गर्मियों में सेहत के लिए सुपरफूड है। इसमें भरपूर प्रोटीन और विटामिन-C होता है, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। पेट के लिए तो ये किसी अमृत से कम नहीं है, अगर किसी को गैस, कब्ज या पेट में मरोड़ की शिकायत है, तो काचरी का सेवन उसे तुरंत राहत देता है। इसका असर शरीर में ठंडक देता है, इसलिए ये लू और तपती गर्मी से भी शरीर को बचाए रखती है।

क्यों हो रही है गायब?

काचरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे उगाने के लिए किसी खाद या बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती। ये मानसून की बारिश के साथ अपने आप उग जाती है। लेकिन आजकल जिस तेजी से शहर फैल रहे हैं और जंगल खत्म हो रहे हैं, उससे काचरी के उगने की जगह कम हो गई है। अब देशी वाली काचरी पहले जैसी आसानी से नहीं उगती और धीरे-धीरे मिलना भी कम होती जा रही है।

काचरी से क्या-क्या बना सकते हैं?

काचरी से बनने वाली सबसे लोकप्रिय डिश है लहसुन-काचरी की चटनी, जिसे बाजरे की रोटी और ताजे मक्खन के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। इसके अलावा, इसकी सब्जी भी बहुत चाव से बनाई जाती है, जिसे लोग अक्सर ग्वार फली या प्याज के साथ मिलाकर चटपटा बना देते हैं। आप इसे सुखाकर काचरी की फांक के रूप में साल भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। जिसे बाद में किसी भी सब्जी में या किसी भी चटनी में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जब इसका पाउडर बनाकर मसालों में मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। अगर आप कबाब या मीट के शौकीन हैं, तो काचरी पाउडर का इस्तेमाल करके देखिए, यह आपके स्वाद में चार चांद लगा देगा।

ये भी पढ़ें

Iran Israel News: ईरान के ‘सुप्रीम’ नेता खामेनेई का वायरल हुआ ‘Book’ शौक, नेहरू की किताबों के थे जबरा शौकीन

Also Read
View All

अगली खबर