
Jale Hue Tawa Kaise Saaf Kare: किचन में रोजाना रोटी, पराठा, चीला और आमलेट जैसी चीजें बनाने के लिए लगभग हर घर में तवे का इस्तेमाल होता है। इसलिए बाजार में नॉन-स्टिक, कास्ट आयरन, एल्यूमिनियम, स्टील और लोहे जैसे कई तरह के तवे मिलते हैं, जिन्हें लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदना और इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें से लोहे के तवे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं और इन्हें साफ करना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम 3 ऐसे हैक्स (Kitchen Hack Video) बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप जले हुए तवे को आसानी से साफ कर सकते हैं।
सबसे पहले तवे को गैस पर थोड़ा गर्म कर लें। अब उस पर थोड़ा सा तेल डालें, फिर नमक और नींबू का रस डाल दें। इसके बाद किसी पुराने मिट्टी के दीये से पूरे तवे को अच्छी तरह रगड़ें। कुछ मिनट तक रगड़ने के बाद तवे पर जमी गंदगी निकलने लगेगी और तवा पहले से काफी साफ दिखने लगेगा।
अगर आप बिना किसी चीज का इस्तेमाल किए तवा साफ करना चाहते हैं, तो इलके लिए तवे को सबसे पहले अच्छे से साफ करने के बाद गैस पर रखकर 20 से 30 मिनट तक अच्छी तरह गर्म करें। गर्म होने पर तवे पर जमी जली हुई परत ढीली होने लगेगी। इसके बाद किसी चम्मच के किनारे या दूसरी हल्की नुकीली चीज की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर गंदगी साफ कर दें।
तवे को पहले थोड़ा गर्म कर लें। अब उस पर थोड़ा सा शैंपू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और थोड़ा पानी डालें। इसके बाद स्क्रबर की मदद से पूरे तवे को अच्छी तरह रगड़ें। अगर रगड़ते समय तवा सूखने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें और स्क्रबर से साफ करते रहें। कुछ देर ऐसा करने के बाद तवे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और तवा काफी हद तक साफ हो जाएगा।