लाइफस्टाइल

10 Coldest Countries: सर्दी का मतलब इन 10 सबसे ठंडे देशों में चलता है पता, एक कंट्री में -18 डिग्री रहता है टेंपरेचर

10 Coldest Countries: World atlas के अनुसार, 10 देश ऐसे हैं जहां ठंड का सामना करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। यहां की सर्दी केवल बाहर ही नहीं, बल्कि हर पहलू को प्रभावित करती है।

3 min read
Oct 28, 2025
Countries with the lowest temperature|फोटो सोर्स – Patrika.com

10 Coldest Countries: जब सर्दियों का मौसम आता है, तो ठंड सिर्फ एक मौसम नहीं बल्कि एक चुनौती बन जाती है। ऐसे कई स्थान हैं जहां सर्दियों में अकल्पनीय ठंड पड़ती है, और तापमान -18°C तक गिर सकता है। World Atlas के अनुसार, ये 10 देश ऐसे हैं जहां ठंड का सामना करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। यहां की सर्दी केवल बाहर ही नहीं, बल्कि हर पहलू को प्रभावित करती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि वर्ल्ड के किन-किन देशों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है, तो यह जानकारी आपके लिए है। साथ ही जानिए, भारत का रैंक इन ठंडे देशों में कहां आता है।

ये भी पढ़ें

Winter Kadha For Women: सर्दी में इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के लिए महिलाएं पी सकती हैं ये आयुर्वेदिक काढ़ा

दुनिया का सबसे ठंडे देश

ग्रीनलैंड (-18.47°C) दुनिया का सबसे ठंडा देश है, जहां सर्दी असहनीय होती है। यहां का तापमान इतनी ठंड में गिर सकता है कि जीवन की सामान्य रफ्तार भी प्रभावित हो जाती है।

दुनिया के 10 सबसे ठंडा देश

Coldest places in the world|फोटो सोर्स – Patrika.com

कनाडा


कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जो अटलांटिक, पैसिफिक और आर्कटिक महासागरों तक फैला हुआ है। यहाँ का बड़ा हिस्सा ठंडे इलाकों में आता है। सर्दियों में तापमान -40°C तक गिर जाता है, खासकर अंदरूनी शहरों में। उत्तरी इलाकों में कई महीने तक बर्फ जमी रहती है, और कुछ जगहों पर साल भर बर्फ नहीं पिघलती।

रूस


रूस दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ठंडा देश है। इसका अधिकतर हिस्सा साइबेरिया में पड़ता है, जहाँ सर्दियों में तापमान -30°C से भी नीचे चला जाता है। ओयम्याकोन नाम की जगह पर तो कभी -71°C तक दर्ज किया गया था। यहाँ की नदियाँ आधे साल तक जमी रहती हैं, और झीलें मोटी बर्फ की परत से ढकी रहती हैं।

आइसलैंड


आइसलैंड यूरोप का सबसे ठंडा देश है, जो आर्कटिक सर्कल के ठीक नीचे स्थित है। समुद्री धाराएं इसे पूरी तरह जमने नहीं देतीं, लेकिन फिर भी यहाँ सर्दियों में तापमान लगभग 0°C रहता है। द्वीप का बड़ा हिस्सा ग्लेशियरों और बर्फ से ढका है। यहाँ गर्म पानी के झरने (गर्म झरनों) और गीजरों से बिजली और गर्मी मिलती है।

मंगोलिया


मंगोलिया ऊंचाई पर बसा देश है, जहाँ मौसम बहुत ठंडा और सूखा रहता है। सर्दियों में तापमान -30°C तक गिर जाता है। इसकी राजधानी उलानबटार दुनिया की सबसे ठंडी राजधानी मानी जाती है। यहाँ के लोग पारंपरिक टेंट (गेर) में रहते हैं और ठंड से निपटने के लिए ऊनी कपड़े और गर्म खाना खाते हैं।

नॉर्वे


नॉर्वे स्कैंडिनेविया में स्थित देश है, जो 81° उत्तरी अक्षांश तक फैला है। इसके उत्तरी हिस्से में कई महीने तक सूरज नहीं निकलता और तापमान -40°C तक चला जाता है। यहाँ के पहाड़ और झीलें ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती हैं। फिर भी नॉर्वे बहुत समृद्ध देश है यहाँ लोग स्कीइंग, मछली पकड़ने और पर्यटन से जीवन यापन करते हैं।

फिनलैंड


फिनलैंड यूरोपीय संघ का सबसे उत्तरी देश है। यहां सर्दी बहुत लंबी चलती है लगभग 200 दिन। उत्तरी इलाकों में तो 51 दिनों तक सूरज नहीं निकलता। सर्दियों में तापमान -45°C तक गिर सकता है। यहां के लोग सर्दी से निपटने के लिए सॉना (भाप स्नान) करते हैं और बर्फीले खेलों का आनंद लेते हैं।

स्वीडन

यूरोप के उत्तरी छोर पर फैला स्वीडन 55° से लेकर 69° उत्तरी अक्षांश तक फैला है। यहां के उत्तरी इलाकों में सर्दियां इतनी तीखी होती हैं कि तापमान -20°C तक पहुंच जाता है। Vuoggatjålme नामक जगह पर तो अब तक का रिकॉर्ड -52.6°C दर्ज हुआ है।

किर्गिस्तान

मध्य एशिया का यह पहाड़ी देश चारों तरफ से जमीन से घिरा है। देश का 80% हिस्सा तियान शान और पामीर पहाड़ों में बसा है, जहां ऊंचाई 7,400 मीटर तक पहुंचती है।

ताजिकिस्तान

90% इलाका पहाड़ों से घिरा होने के कारण ताजिकिस्तान में ठंड सिर्फ़ सर्दी के मौसम तक सीमित नहीं रहती। पामीर पर्वत में ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि गर्मियों में भी रातें जमाने वाली ठंड लेकर आती हैं।यहां के कुछ इलाकों में तापमान -40°C से नीचे चला जाता है।

एस्टोनिया

बाल्टिक सागर के किनारे बसा छोटा सा देश एस्टोनिया अपनी लंबी, ठंडी और अंधेरी सर्दियों के लिए मशहूर है। फरवरी में यहां का औसत तापमान -4°C रहता है, लेकिन कभी-कभी ये -40°C तक गिर जाता है।देश में लगभग 135 दिन बर्फ जमी रहती है और दिसंबर में सूरज की रोशनी मुश्किल से 21 घंटे ही पूरे महीने में मिलती है।

भारत ठंडे देशों में किस रैंक पर है?

सर्दिया में भारत का औसत वार्षिक तापमान लगभग 25°C से 27°C के बीच होता है । यदि हम इसे दुनिया के देशों के बीच रैंक की बात करें, तो भारत 116 रैंक में अत देशों में आता है।

ये भी पढ़ें

Winter Vegetables Eating Benefits: मेथी से लेकर मूली तक, जानिए सर्दियों की 7 फायदेमंद सब्जियों के लाभ

Updated on:
28 Oct 2025 03:02 pm
Published on:
28 Oct 2025 01:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर