लाइफस्टाइल

Chef Sanjeev Kapoor: ना एक्सरसाइज, ना सख्त डाइट, फिर भी संजीव कपूर दिखते हैं इतने फिट, जानिए उनका फिटनेस मंत्र

Chef Sanjeev Kapoor Fitness Mantra: खाना खाने और खिलाने के शौकीन शेफ संजीव कपूर 61 साल की उम्र में भी दिखते हैं फिट एंड फाइन। हाल ही में उन्होंने ‘मेडिटेशन हाउस’ को अपनी फिटनेस का राज बताया है। आइए जानते हैं उनका फिटनेस मंत्र।
2 min read
Oct 31, 2025
Chef Sanjeev Kapoor Fitness Mantra,Sanjeev Kapoor fitness secrets,Sanjeev Kapoor diet plan,
Sanjeev Kapoor diet plan|फोटो सोर्स – sanjeevkapoor/Instagram

Chef Sanjeev Kapoor Diet: भारत के सबसे मशहूर शेफ संजीव कपूर सिर्फ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 61 की उम्र में जहां लोग थकान और बढ़ती उम्र की शिकायत करते हैं, वहीं संजीव कपूर अब भी पहले की तरह एनर्जेटिक और फिट नजर आते हैं। हैरानी की बात ये है कि वे न तो रोज जिम जाते हैं, न ही किसी सख्त डाइट को फॉलो करते हैं। फिर भी उनकी फिटनेस देखकर हर कोई यही सोचता है आखिर उनका राज क्या है? ऐसे में संजीव कपूर ने खुद अपना फिटनेस सीक्रेट बताया है। जानिए उनका फिटनेस मंत्र।

खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, आनंद के लिए है

संजेव कपूर के लिए भोजन सिर्फ ईंधन नहीं, एक अनुभव है। वो मानते हैं कि खाने से जुड़ी हर डिश अपनी कहानी कहती है यादों, रिश्तों और संस्कृति की। एक इंटरव्यू में उन्होंने हंसते हुए कहा,“दिल्ली आते ही छोले भटूरे, गोलगप्पे और बंगाली मिठाइयां खाए बिना रहा ही नहीं गया।”उनके लिए कोई भी भोजन “बुरा” नहीं होता। उनका मानना है कि खाना दुश्मन नहीं, बस दोस्ताना अंदाज में खाया जाए।

परहेज नहीं, बस थोड़ी समझदारी है जरुरी

जहां लोग पसंदीदा व्यंजनों से दूर भागते हैं, वहीं कपूर संयम में यकीन रखते हैं। उनका फंडा सीधा है “स्वाद लो, ज़्यादा मत खाओ।”अगर उन्होंने छोले भटूरे खा लिए, तो अगला भोजन हल्का रखते हैं सूप या ग्रिल्ड सब्जियां। वे कहते हैं कि अगर हम बैलेंस सीख लें, तो किसी चीज से परहेज करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

ताजा और मौसमी खाना ही असली हेल्थ मंत्र

संजेव कपूर ताजी और मौसमी फल-सब्जियों के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि जो चीज मौसम में मिलती है, वो शरीर के लिए भी सबसे सही होती है स्वाद में बेहतर और पाचन में आसान।यात्राओं के दौरान वे स्थानीय खाने का मजा लेना नहीं भूलते। उनके लिए हर थाली एक नई कहानी होती है।

जिम नहीं, एक्टिव लाइफस्टाइल ही वर्कआउट है

वो जिम में घंटे नहीं बिताते, लेकिन दिनभर सक्रिय रहते हैं रसोई में चलना-फिरना, यात्रा करना, लोगों से मिलना और लंबे वॉक लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

अच्छी नींद

शेफ कपूर के मुताबिक, अगर नींद पूरी नहीं होती तो न दिमाग चलता है, न शरीर। उनका मानना है कि फिटनेस का सबसे अनदेखा लेकिन जरूरी पहलू आराम है।

Updated on:
31 Oct 2025 11:04 am
Published on:
31 Oct 2025 10:27 am