लाइफस्टाइल

Sanjeev Arora ED Raid : 400 करोड़ से अधिक संपत्ति, इतने किलो सोना-चांदी, AAP नेता संजीव हैं इतने अमीर

Sanjeev Arora ED Raid Latest News : आम आदमी पार्टी (पंजाब) नेता और मौजूदा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के 13 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। आइए, संजीव अरोड़ा की संपत्ति से लेकर सोना-चांदी आदि के बारे में जानते हैं।

2 min read
Apr 18, 2026
फाइल फोटो | Credit - Sanjeev Arora/X

Sanjeev Arora ED Raid Latest News : आम आदमी पार्टी (पंजाब) नेता और मौजूदा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने अरोड़ा और उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर एक साथ छापा (Sanjeev Arora ED Raid) मारा गया है। संजीव अरोड़ा देश के अमीर नेताओं में से एक हैं। आइए, इनकी संपत्ति आदि के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Raghav Chadha Z Security : राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी, हर माह 20 लाख तक का खर्चा, कौन भरता है ये बिल?

Sanjeev Arora Net Worth | संजीव अरोड़ा की संपत्ति

संजीव अरोड़ा ने जो चुनाव आयोग को हलफनामा दिया है उसमें संपत्ति का जिक्र है। उस हिसाब से इनकी संपत्ति को नीचे दिए टेबल में समझ सकते हैं-

संपत्ति की गणना समझिए

विवरणराशि (INR)
कुल संपत्ति (Total Assets)₹ 4,60,28,50,917
कुल देनदारियां (Total Liabilities)₹ 37,10,26,886
कुल संपत्ति (Total Net Worth)₹ 4,23,18,24,031

इस हिसाब से कुल देनदारियों को कुल संपत्ति में से घटाने के बाद, आपकी कुल संपत्ति लगभग 423.18 करोड़ रुपए है। इतनी संपत्ति आप मोटे तौर पर समझ सकते हैं।

संजीव अरोड़ा के पास इतने किलो सोना-चांदी

उनकी दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल सोना 2864 किलोग्राम और हीरों की जूलरी है। इसके अलावा 11 किलोग्राम चांदी भी है। इनके पास सोने-चांदी भी खूब हैं। ये सब करीब दो करोड़ से अधिक की हैं।

संजीव अरोड़ा पर ED क्यों कर रही जांच?

Sanjeev Arora Case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) संजीव अरोड़ा और उनके व्यापारिक सहयोगियों के खिलाफ "चेंज ऑफ लैंड यूज फ्रॉड केस" (Change of Land Use Fraud Case) के आरोपों की जांच कर रहा है।

  • औद्योगिक भूमि का गलत इस्तेमाल
  • सरकार को वित्तीय नुकसान
  • मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह

उपरोक्त कारणों से ईडी छापेमारी कर रही है। 7 अक्टूबर 2024 को लुधियाना, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर और गुड़गांव में छापेमारी के बाद ED यह जांच कर रही है कि क्या इस प्रक्रिया में अवैध धन का लेन-देन हुआ है।

बता दें, इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता विवादों में घिरे हैं। इससे पहले राघव चड्ढा पर पार्टी ने एक्शन लिया। फिर उनको केंद्र की ओर से जेड सिक्योरिटी दी गई। अब संजीव अरोड़ा छापेमारी को लेकर सुर्खियों में हैं।

नोट- संजीव अरोड़ा की संपत्ति की जानकारी चुनावी हलफनामे के आधार पर दी गई है। इसकी पुष्टि पत्रिका डॉट कॉम नहीं करता है। साथ ही ये जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है जिसका इस्तेमाल कानूनी प्रक्रिया या अन्य चीजों के लिए नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Samay Raina Net worth : 28 की उम्र में 200 करोड़ की संपत्ति, लड़की से ज्यादा इस गेम से प्यार, जानिए ऐसी कमाल की बातें
Also Read
View All