लाइफस्टाइल

Sunjay Kapoor Death: 3 शादियां, पोलो के खिलाड़ी… जानिए करिश्मा के Ex हसबैंड के जीवन की रोचक बातें

Sunjay Kapoor Death: करिश्मा कपूर के एक्स-पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। इससे उनके परिवार और बिजनेस इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है और हो भी क्यों न, संजय बिजनेस इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती थे और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते थे। तो आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें।
3 min read
Jun 13, 2025
Sunjay Kapoor celebrity net worth
Sunjay Kapoor celebrity net worth फोटो सोर्स – Twitter

Sunjay Kapoor Death: संजय कपूर का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति के तौर पर काफी जाना जाता है, लेकिन उनके जीवन में बहुत कुछ और भी था, जो आम जनता से दूर रहा। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उनका अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, और यह खबर उनके परिवार, दोस्तों, बिज़नेस इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए बेहद दुखद थी।वह सिर्फ 53 वर्ष के थे, और उनका जीवन संघर्ष, सफलता और प्रभावशाली व्यक्तित्व से भरा हुआ था। वह न केवल अपने प्रोफेशनल करियर के कारण, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते थे।आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

पोलो मैच के दौरान निधन

संजय कपूर पोलो के शौकीन थे, और वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय पोलो मैचों में भाग लिया करते थे। इस दिन भी वह इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब अचानक एक मधुमक्खी उनके गले में घुस गई। घबराहट के कारण उनका दिल का दौरा पड़ गया, और वह उसी दौरान बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोलो के प्रति उनका प्रेम

Sunjay Kapoor polo player फोटो सोर्स – Twitter

पोलो के प्रति उनका प्रेम बहुत गहरा था। वह न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी पोलो टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते थे। 2018 में उन्होंने अपनी पोलो टीम को जयपुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कप जीतने में सफल बनाया। उनका यह शौक उनके जीवन का अहम हिस्सा था, और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया था।

संजय कपूर की शिक्षा

संजय कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद University of Buckingham से Bachelor of Business Administration (BBA) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने अपनी शिक्ष को और आगे बढ़ाते हुए बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी, जो उनके सफल व्यवसायिक करियर में सहायक बनी।

संजय कपूर की नेट वर्थ

Sunjay Kapur polo player net worth

संजय कपूर सिर्फ करिश्मा कपूर के पूर्व पति के रूप में नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस मैन और पोलो प्लेयर के तौर पर भी मशहूर थे। उनका नाम Sona Comstar कंपनी से जुड़ा था, जहां वह चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे थे। इस कंपनी ने उन्हें एक ऊंची जगह दिलाई थी।अब बात करें उनकी नेट वर्थ की, तो Forbes के अनुसार वह 2623 World’s Billionaires के लिस्ट में आते थे। संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग ₹10,314 करोड़ (लगभग $1.25 बिलियन) आंकी जाती थी। वह महंगी कारों के शौकिन थे और उनके पास अमेरिका की नागरिकता भी थी। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया भर के नौ देशों के साथ व्यापारिक संबंध बनाए थे।

संजय कपूर के निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

पहली शादी
संजय कपूर की पहली शादी नंदिनी माहतानी से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।


दूसरी शादी
29 सितंबर 2003 को संजय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। यह शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी समायरा (जन्म 2005) और बेटा कियान (जन्म 2010)। यह शादी 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गई।


तीसरी शादी
संजय ने तीसरी शादी 2017 में प्रिय सच्चदेव से की, जो एक बिजनेसवुमन और पूर्व मॉडल हैं। इस रिश्ते से उनका एक बेटा अजारियस कपूर है, जबकि प्रिय की एक बेटी सफीरा भी है।

Updated on:
13 Jun 2025 01:50 pm
Published on:
13 Jun 2025 01:48 pm