लखनऊ

कनाडा में वैकेंसी: इंटर पास, BA वालों को भी मौका, 2 स्टेप में करें Apply

How to Apply for Jobs in Canada: रिपोर्ट्स के अनुसार कनाडा में अन्य विकसित देशों की तुलना में बहुत कम बेरोजगारी दर है। लोगों का सपना होता है बाहर नौकरी करने का। ऐसें में यदि आप भी जाना चाहते हैं तो खबर में जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या योग्यताएं होनी चाहिए।

3 min read
Apr 23, 2022
Jobs in Canada Know How to apply and process

कनाडा न सिर्फ पढ़ाई के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय देश है बल्कि जॉब के मामले में भी दुनिया के बेहतरीन देशों की लिस्ट में आता है। यहां कर्मचारियों को अच्छी स्वास्थ्य देखभाल, सवेतन अवकाश, सवैतनिक अवकाश और मातृत्व अवकाश-माता-पिता की छुट्टी प्रदान की जाती है। यही वजह कि बहुत से युवाओं के कनाडा में जॉब करने की चाहत होती है। यदि आप भी कनाडा में जॉब करना चाहते हैं तरीका जान लीजिए।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कनाडा में अन्य विकसित देशों की तुलना में बहुत कम बेरोजगारी दर है। कनाडा दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण राष्ट्र में से एक है। क्वांटम कंप्यूटिंग, चिकित्सा प्रगति, अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में कनाडा महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एक 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की GDP पूरी दुनिया में 9वें पायदान पर है। इसलिए युवाओं को कनाड़ा में अधिकतक रोजगार मौके नजर आते हैं। लेकिन भारत की तुलना कनाडा में नौकरी के तरीके और आवेदन अलग होते हैं।

कनाडा में जॉब कैसे पाएं?
कनाडा में जॉब पाने के लिए डॉयरेक्ट जॉब सर्च और कंसल्टेंसी दो तरीके हैं। कनाडा में जॉब के लिए आपको वैकेंसी देखकर अप्लाई करना होगा और पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और फिर अगर आप इंटरव्यू क्रैक कर लेते है तो आपको नौकरी के लिए की परेशानी नही होगी। कंसल्टेंसी, यह उन लोगों के लिए है जो कनाडा में जॉब करना चाहते हैं, मगर उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जॉब कैसे खोजें। कनाडा में जॉब कंसल्टेंसी काफी हैं और आप उन्हें आसानी से ढूंढ सकते हैं। आपके वीजा की भी व्यवस्था हो जाएगी, बस आपको उसके बदले में कुछ कीमत देनी होगी। Google पर कनाडा जॉब कंसल्टेंसी लिखकर सर्च करेंगे तो वहां आपको कई कंसल्टेंसी मिल जाएंगी। इसके अलावा यदि कोई रिफ्रेंस है तो और आसानी होगी।

इस तरह तैयार करें सीवी रिज्यूम

पढ़ाई पूरे करने के बाद छात्रों को अब अपने लिए रिज्यूमे यानि सीवी बनाने की जरूरत पड़ेगी। सीव या रिज्यूमे बना लेने से आप औरों से अलग खड़े दिखते हैं। सीवी या रिज्यूमे में आप की व्यक्तिगत जानकारी, आपकी पढ़ाई, आपकी पाठ्येतर गतिविधियों, शौक, कौशल आदि जैसी महत्वपूर्ण चीजे आती हैं। इसमें आपकी जानकारी सही होनी चाहिए। अगर आपने पहले कहीं नौकरी या इंटर्नशिप की है तो उसके बारे में सारी जानकारियों का भी उल्लेख हो।

कवर लेटर भी बनाएं
कुछ जगहों पर जॉब के लिए कवर लेटर भी भेजना पड़ता है, इसके लिए आपको कवर लेटर भी बना लेना चाहिए। आपका कवर लेटर रिक्रूटर को ये बताता है कि आप इस नौकरी के लिए क्यों सूटेबल हैं, और आगे आपका इस कंपनी में क्या योगदान होगा। इसके अलावा आपके कवर लेटर से ये भी पता चलना चाहिए कि आपने कंपनी और उस जॉब के बारे में काफी रिसर्च की है।

पढ़ाई के अनुसार खोज सकते हैं जॉब
कनाडा में journalism, law, MBBS, MBA, BBA, B.Com आदि जिस किसी भी फील्ड से संबंधित हैं, आपको उस फील्ड में जॉब देखनी चाहिए। उसके लिए आप वॉक इन इंटरव्यू पर भी जा सकते हैं, जो काफी लोकप्रिय भी हैं। सोशल मीडिया पर अपने फील्ड से संबंधित ग्रुप्स ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपको वैकेंसी की जानकारी मिलती रहेंगी। वहां किसी कंपनी के एचआर सीधा संपर्क भी कर सकते हैं।

कनाडा में जॉब के लिए लेना होगा वर्क परमिट
ग्रेजुएट होने के बाद कनाडा में काम करने के लिए, आपको वर्क परमिट की आवश्यकता होती है। काम करते समय आपको जो वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त होता है, वह आपको स्थायी निवास के लिए योग्यता प्राप्त करने में मदद कर सकता है। पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP), कुछ नामित शिक्षण संस्थान के ग्रेजुएट्स इस वर्क परमिट के लिए योग्य हैं। अन्य प्रकार के वर्क परमिट, यदि आप PGWP के लिए योग्य नहीं हैं, तो आप ग्रेजुएट होने के बाद भी कनाडा में काम कर सकते हैं।

जॉब के लिए ऐसे करें तैयारी
कनाडा में जॉब पाने के लिए लिखित परीक्षा, जीडी और इंटरव्यू के लिए तैयारी की जरूरत होगी। लिखित परीक्षा, यदि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो लिखित परीक्षा आपके लिए ज़रूरी होता है। प्राइवेट या किसी MNC के लिए जरूरी नहीं है। ग्रुप डिस्कशन को जॉब देने के नज़रिये से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह दर्शाता है कि आप में एक ग्रुप के सामने बोलने की क्षमता और तर्क है कि नहीं। इंटरव्यू, आप चाहे पढ़ने के लिए दें या फिर नौकरी के लिए, यह आपके सिलेक्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। कनाडा की तरह यह पूरी दुनिया में नौकरी देने की सबसे लोकप्रिय प्रक्रिया है।

Updated on:
23 Jul 2022 12:02 pm
Published on:
23 Apr 2022 05:43 pm
Also Read
View All