
लखनऊ. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल की नाराजगी झेल रही भारतीय जनता पार्टी को कुछ राहत मिली है। केंद्र सरकार में गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का भी आश्वासन दिया है।
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान
रालोसपा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सम्बोधित समर्थन पत्र प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय को संबोधित समर्थन पत्र प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेन्द्र सिंह चैहान ने सौंपा। रालोसपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी नगर निकाय चुनाव में भाजपा का पूर्ण समर्थन करती है।
यह भी पढ़ें - यूपी में शुरू हुआ पेड़ों पर पानी का छिड़काव
निकाय चुनाव में सहयोग का किया वादा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपे गए समर्थन पत्र में भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए पूरी मदद एक आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने सभी नेताओं का प्रदेश मुख्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया।