5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में शुरू हुआ पेड़ों पर पानी का छिड़काव

हवाओं में घुली जहर के असर कम करने के लिए दिल्ली से शुरू हुई कवायदें अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 16 Nov 2017, 5:30 PM IST

water sprinkling

लखनऊ. हवाओं में घुली जहर के असर कम करने के लिए दिल्ली से शुरू हुई कवायदें अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दमकल, यातायात, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप में पेड़ों पर जमी धूल को साफ़ करने के मकसद से पेड़ों पर पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया। लाल बत्ती चौराहे से शुरू हुए अभियान में वीवीआईपी गेस्ट हाउस और राजभवन कालोनी के निकट सड़क के किनारे स्थित पेड़ों पर दमकल की गाड़ियों से पानी की धार का छिड़काव किया गया। अभियान में दमकल की 7 गाड़ियां शामिल रहीं। अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में इसी तरह पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।

सरकार के आदेश पर शुरू हुआ छिड़काव

दरअसल दिल्ली सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में वायू प्रदूषण के खतरनाक रूप लेने के बाद एनजीटी ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों पर पानी छिड़काव के निर्देश दिए थे। लम्बे समय तक प्रदूषण और धूल-धुएं पेड़ों के पत्तों पर जम जाने से ऑक्सीजन के उत्सर्जन की मात्रा में कमी आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण विशेषज्ञों ने पानी के छिड़काव की सलाह दी थी। दिल्ली में यह अभियान पूर्व में शुरु किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पिछले दिनों अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे।

पूरे शहर में चलेगा अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ में पेड़ों पर पानी के छिड़काव का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को राजभवन कॉलोनी और वीवीआईपी गेस्ट हॉउस के निकट सड़क के दोनों ओर स्थित पेड़ों पर छिड़काव कराया गया। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम ने बताया कि गुरुवार को दमकल की सात गाड़ियों की मदद से पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया है। क्रमवार रूप से पूरे शहर में सड़क के किनारे स्थित पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।