लखनऊ

UP Budget 2018-19 LIVE : योगी सरकार का दूसरा बजट पेश, जानें अपडेट

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सदन में 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश किया।

2 min read
Feb 16, 2018

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सदन में 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश किया। वर्ष 2018-19 के बजट में 14 हजार 341 करोड़ 89 लाख रुपए की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। योगी सरकार का ये बजट पिछले साल की तुलना में 11.4 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल सरकार ने 3.84 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि सरकार का ये बजट हर वर्ग के लोगों के लिये है। इस बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, सडक एवं बिजली जैसे क्षेत्रों का ध्यान गया है। योगी सरकार के दूसरे बजट में ऊर्जा विभाग को खास तरजीह दी गई है।

ये भी पढ़ें

UP BUDGET 2018 Special- यूपी का हर व्‍य‍क्ति है 17859 रुपये का कर्जदार, जानिए कैसे

राजेश अग्रवाल ने कहा कि बजट के जरिये विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। किसानों के लिये सरकार ने कई योजनाओं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में किसानों का अनाज उचित दाम में खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री संग लाल सूटकेस लेकर पहुंचे वित्त मंत्री
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के साथ लाल सूटकेस लेकर सदन पहुंचे। योगी सरकार का ये दूसरा बजट है। इससे पहले के बजट में सरकार ने किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी थी। लोगों को उम्मीद है कि योगी सरकार के इस बजट में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रावधानों की संभावना है। बजट के जरिये सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश करेगी।

कैबिनेट ने लगाई बजट प्रस्तावों पर मुहर
योगी आदित्यनाथ ने बजट से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में बजट अनुमोदन के अलावा नौ प्रस्तावों को भी कैबिनेट मंजूरी मिल गई। बजट से पहले बुलाई कैबिनेट की बैठक में कानपुर और आगरा में जर्जर सरकारी भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2018 : योगी सरकार पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें कितना होगा बजट और क्या है खास
Updated on:
16 Feb 2018 01:05 pm
Published on:
16 Feb 2018 12:47 pm
Also Read
View All