मथुरा

MP Hema Malini: मथुरा पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने की बैठक, बोलीं-आईटी सेक्टर समेत बड़े पैमाने पर लगेंगे उद्योग

MP Hema Malini: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आईटी सेक्टर समेत अन्य कंपनियां बड़े स्तर पर उद्योग लगाएंगी। यह जानकारी मथुरा पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने दी।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 6:30 PM IST
MP Hema Malini: मथुरा पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने की बैठक, बोलीं-आईटी सेक्टर समेत बड़े पैमाने पर लगेंगे उद्योग
MP Hema Malini: मथुरा पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने की बैठक, बोलीं-आईटी सेक्टर समेत बड़े पैमाने पर लगेंगे उद्योग

MP Hema Malini: उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी मंगलवार को मथुरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मथुरा में उद्योग लगाने को लेकर जिले के आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, मथुरा उद्योग केंद्र के उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

मथुरा में स्‍थापित की जाएंगी कई कंपनियां

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि यहां विभिन्न कंपनियों की स्‍थापना की जाएगी। इसमें आईटी सेक्टर से लेकर अन्‍य कंपनियां शामिल होंगी। इस संबंध में उद्योगपतियों के साथ बैठक भी की जाएगी और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। लड़कियों के लिए अच्छी सुविधाओं वाले स्कूलों के विकास को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा हुई है। मथुरा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होना जरूरी है, यह एनसीआर के नजदीक है, यहां बहुत संभावनाएं हैं। उद्योग लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा।

अधिकारियों से सांसद हेमा मालिनी ने मांगी जानकारी

हेमा मालिनी ने अधिकारियों से इस बात पर चर्चा की है कि मथुरा में कौन से क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से उपयुक्त हैं, जहां उद्योग लगाए जा सकते हैं, जिसमें मुख्य रूप से राया कट, नौहझील बाजना शेरगढ़ छाता बेल्ट में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पहले भी क्षेत्र में कई क्षेत्रों में विकास हुआ है। मैं इस कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विकास करना चाहती हूं।

मथुरा में हेमा मालिनी ने नया डिग्री कॉलेज खोलने का लिया फैसला

हेमा मालिनी ने मथुरा के लोगों को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब यहां बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। इस कार्यकाल में लोगों को उच्च शिक्षा और रोजगार मुहैया कराने का फैसला किया गया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान किया था मथुरा के विकास का दावा

बता दें कि हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तीसरी बार मथुरा से सांसद बनी हैं। चुनाव के दौरान हेमा मालिनी ने मथुरा के विकास को लेकर बड़ा दावा भी किया था। लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान हेमा मालिनी ने कहा था कि मथुरा शहर के लिए जितना काम उन्होंने किया है, उतना देश के किसी और शहर में नहीं हुआ है। हेमा मालिनी ने कहा था कि कृष्ण जन्मभूमि का मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाया जाएगा।

Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?