मथुरा

मथुरा: यूपी के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

रेलवे पुलिस का कहना है धमकी भरा पत्र हमें नहीं मिला दीवार पर चस्पा होनेे की सूचना मिली थी।
2 min read
May 06, 2018
Janm bhumi

मथुरा। जंक्शन पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को 12 और 13 मई को उड़ाने की धमकी भरे एक पत्र के मिलने से हड़कंप मच गया है। आरपीएफ ने मामले की जानकारी रेलवे के आलाधिकारियों को दे दी है वहीं रेलवे पुलिस का कहना है धमकी भरा पत्र हमें नहीं मिला दीवार पर चस्पा होनेे की सूचना मिली थी, एहतियात के तौर पर आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है। पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रही है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक रविवार को जंक्शन स्थित आरपीएफ की बैरक के पास चिपके एक धमकी भरे पत्र को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो सन्न रह गए। नोटबुक के पेज पर लिखे इस पत्र में लिखा था कि वाराणसी (काशी) के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों, धरोहरों एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं को 13 मई को नष्ट कर दिया जाएगा। लोगों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी लेकिन मौके पर जाकर देखा गया लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भी एहतियात के तौर पर रेलवे के आलाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। फिर भी पुलिस ने लोगों से शरारती तत्वों पर नजर रखने और किसी तरह की कोई सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ शहर में और राशन दुकानदार हड़ताल पर, 7.50 लाख परिवारों को नहीं मिलेगा गेहूं-चावल

Published on:
06 May 2018 04:06 pm