मेरठ

तीन-तीन शादियां कर चुकी पत्नी की हरकतों से तंग था पति, गृह प्रवेश के एक दिन पहले शराबी से कट्टा खरीदा और मार ली गोली

Meerut suicide case: मेरठ में पत्नी के विवाद और मानसिक तनाव के चलते निजी विश्वविद्यालय के क्लर्क ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पत्नी की तीन शादियों का जिक्र है। जाने पूरी खबर...

2 min read
May 03, 2026
पत्नी की हरकतों से तंग होकर पति ने की आत्महत्या | फोटो सोर्स- patrika.com

Meerut suicide case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार इलाके में शनिवार शाम एक निजी विश्वविद्यालय में काम करने वाले क्लर्क ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम नीरज कुमार था। नीरज अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद, अलगाव और तीन दिन पहले बेटे को ले जाने के कारण भारी मानसिक तनाव में थे। उसके सुसाइड नोट से पता चला है कि उनकी पत्नी ने कई शादियां की थीं, जिससे वह गहरे सदमे में थे।

ये भी पढ़ें

बेटे ने कहा ‘पहले जमीन, फिर अंतिम संस्कार’… घंटों तक रोका अपने ही पिता का जनाजा

गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदली

नीरज कुमार पिछले एक महीने से जागृति विहार के एक किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने अपनी मेहनत से सेक्टर-3 में एक नया मकान बनवाया था। रविवार को इसी नए घर में गृह प्रवेश के हवन का कार्यक्रम होना था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले शनिवार शाम को नीरज ने अपने जीवन का अंत कर लिया।

सुसाइड नोट में पत्नी की तीन शादियों का खुलासा

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को नीरज के बैग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में नीरज ने अपनी मानसिक परेशानी और पत्नी के साथ विवाद का खुलकर जिक्र किया है। नीरज ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी पत्नी की पहली शादी किसी दूसरे वर्ग के युवक से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद (नीरज) से 2013 में शादी की। इसके अलावा, उनकी पत्नी ने नीरज को छोड़ने के बाद करीब सात-आठ महीने पहले तीसरे युवक से भी शादी कर ली थी।

पिता का आरोप, 'बहू की हरकतों से डिप्रेशन में था बेटा'

नीरज के पिता ने इस दुखद घटना के लिए अपनी बहू को जिम्मेदार ठहराया है। उनके पिता का कहना है कि बहू करीब 6 महीने पहले घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और तब से किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। पिता का आरोप है कि बहू की इन्हीं हरकतों और प्रताड़ना के कारण उनका बेटा गहरे डिप्रेशन में चला गया था। इसके अलावा, नीरज और उनकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था और सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी थी। लेकिन तारीख से ठीक दो दिन पहले नीरज ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीरज के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या की गई है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पत्नी का नाम लिखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

दोस्ती के नाम पर धोखा! पैसों की खातिर दोस्तों ने ही ली वार्ड बॉय की जान, शव गंगा में फेंक भागे मुंबई
Also Read
View All