विविध भारत

भूकंप के झटकों से थर्राया अंडमान, 24 घंटों में तीन बार हिली यहां की जमीन

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2 min read
Jul 05, 2018
earthquake
भूकंप के झटकों से थर्राया अंडमान, 24 घंटों में तीन बार हिली अण्डमान-निकोबार की जमीन

नई दिल्ली। भारत के केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी है कि भूकंप गुरुवार यानी आज सुबह लगभग 2-3 बजे के आसपास आया था।

5.2 थी तीव्रता, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 बताई जा रही है। अभी तक इसमें किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

24 घंटों में तीन बार हिला अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह

बता दें कि पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में ये तीसरा भूकंप है। बुधवार की सुबह भी निकोबार द्वीपसमूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई थी। उसी दिन यानी बुधवार की शाम को ही फिर से निकोबार में दूसरा भूकंप आया, जो 5.1 तीव्रता का था। इस तरह से पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तीन बार भूकंप से हिला है।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी आया था भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले 1 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत जिला था। भूकंप दोपहर लगभग 3.35 पर आया था जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी।

भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।

Published on:
05 Jul 2018 07:50 am